Mukhtar Ansari Funeral Live: सुपुर्द-ए-ख़ाक माफिया मुख्तार अंसारी, कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी को आज गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Written By :  Jugul Kishor
Report :  Rajnish Mishra
Update: 2024-03-30 02:23 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live (Pic: Social Media)

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी आज यानि शनिवार (30 मार्च) को मुहम्मदाबाद के काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी, परिजन और कुछ करीबी लोग ही काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार के अंतिम संस्कार के लिए मौजूद रहे। जनाजे के दौरान हजारों की भीड़ में लोग शामिल हुए। जब जनाजा कब्रिस्तान के अंदर चला गया तो वहां पर पांच हजार से अधिक लोग जनाजे में शामिल थे। मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई। 

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को गुरुवार शाम हार्ट अटैक पड़ा था। जिसके बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। रात करीब 10.30 बजे डॉक्टरों ने मुख्तार को मृत घोषित कर दिया था। रात करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस मुख्तार का शव लेकर उसके गाजीपुर स्थित आवास पहुंच गई। इसके बाद मुख्तार के शव को घर के पास ही स्थित काली कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 

Live Updates
2024-03-30 07:01 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उनके समर्थकों द्वारा कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ने से अफरा-तफरी मच गई। जिस पर गाज़ीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया, जिन भी लोगों ने नारेबाजी की है, उन सबकी वीडियोग्राफी कराई गई है और सबके विरुद्ध कार्रवाई भी करवाई जाएगी। 

2024-03-30 05:24 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी का आज सुपुर्द-ए-खाक किया गया। सिर्फ परिवार वालों को मिली मिट्टी देने की इजाजत कब्रिस्तान के बाहर भारी भी़ड़ मौजूद, जिसे संभालने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

2024-03-30 05:13 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी काली बाग कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार के लिए मौजूद हैं।


2024-03-30 05:11 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार के जनाजे में शामिल भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेटे उमर ने खुद माइक ले लिया है। वह लोगों से पीछे हटने की अपील कर रहे हैं, साथ ही यह सूचना दे रहे हैं कि कब्रिस्तान के अंदर सिर्फ परिवार को जाने की अनुमति है। लोग दीवार फांदने की कोशिश भी कर रहे हैं।

2024-03-30 05:07 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने आयी भीड़ पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस लोगों को लगातार समझा रही है, लेकिन भारी भीड़ मुख्तार अंसारी के अंतिम दर्शन करना चाह रही है। 

2024-03-30 04:57 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी का जनाजा कब्रिस्तान पहुंच चुका है। उनके जनाजे के वक्त हजारों की संख्या में लोग पहुंचे है। हालांकि मुख्तार के परिजनों को ही कब्रिस्तान में जाने की इजाजत दी गई है। थोड़ी देर में मुख्तार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

2024-03-30 04:48 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: बेटे उमर अंसारी ने मूछों पर वही ताव दिया जिसके लिए मुख्तार पहचाने जाते थे। कुछ देर में सुपुर्द खाक होगा शव। 

2024-03-30 04:41 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार के परिवार वालों को ही जाने की पुलिस ने अनुमति दी है। इस दौरान पूरे मुहम्मदाबाद में करीब पांच हजार फोर्स तैनात कर दिया गया है। अब से पांच मिनट में नमाज समाप्त हो जायेगी। उसके बाद मुख्तार को कालीबाग कब्रिस्तान म़े ले जाया जायेगा।

2024-03-30 04:26 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी का जनाजा कड़ी सुरक्षा के बीच उनके आवास से कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है, मुख्तार के जनाजे में समर्थकों और शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ी है। 

2024-03-30 04:24 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार की पुरी तैयारी हो चुकी है। मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक करने से पहले कब्रिस्तान के पास मौजूद प्रिंस हॉल मैदान में जनाजे की नमाज पढ़ी गई है।



Tags:    

Similar News