Mukhtar Ansari Funeral Live: सुपुर्द-ए-ख़ाक माफिया मुख्तार अंसारी, कब्रिस्तान के बाहर भारी भीड़

Written By :  Jugul Kishor
Report :  Rajnish Mishra
Update: 2024-03-30 02:23 GMT
Live Updates - Page 2
2024-03-30 04:22 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार के शुभचिंतकों ने माफिया शब्द पर जताया एतराज

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया डॉन मुख्तार का जनाजा निकलने वाला है। उसके ‘फाटक’ आवास पर भार संख्या भीड़ जुटी हुई है। इस दौरान आवास पर खड़े मीडियाकर्मियों को भीड़ ने माफिया शब्द पर एतराज करते हुए दौड़ा लिया। मीडिया कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। पुलिस कर्मियों ने स्थित को संभाला है। 

2024-03-30 03:13 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार के आवास के बाहर भारी भीड़

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले उनके मोहम्मदाबाद आवास के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

2024-03-30 03:12 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार के आवास से कब्रिस्तान तक सुरक्षा बल तैनात : DM

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार पर गाज़ीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया, सभी तैयारियां पूर्ण हैं। उनके (मुख्तार अंसारी) आवास से कब्रिस्तान तक के मार्ग पर निगरानी रखते हुए हमने बल तैनात कर दिए हैं। नजर रखी जा रही है। 

2024-03-30 03:10 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम, बोले एसपी

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार पर गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया, पुख्ता व्यवस्था की गई हैं। परिवार के लगातार संपर्क में हैं। रात को शव उनके आवास पर रख दिया गया था। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बल उपलब्ध हैं। 

2024-03-30 03:09 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार के भतीजे ने कहा- सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार से पहले उनके गाजीपुर स्थित आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। सपा विधायक और मुख्तार अंसारी के भतीजे मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया, अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। सभी को उन्हें देखने का मौका मिलेगा। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे मर्यादा बनाए रखें। 

2024-03-30 02:26 GMT

Mukhtar Ansari Funeral Live: मुख्तार के जनाजे में 100 लोग होंगे शामिल

Mukhtar Ansari Funeral Live: माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में उसके परिवार और रिश्तेदार सहित करीब 100 लोग शामिल होंगे। कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारी पूरी कर ली गई। 

Tags:    

Similar News