मुख्तार की 'सल्तनत' पर योगी सरकार का चला बुलडोजर, करोड़ों की सम्पत्ति ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से तड़के सुबह से अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकर अभियान चलाया जा रहा है। आज एक बार फिर अवैध भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मुख्तार अंसारी के लखनऊ के हजरतगंज गांधी आश्रम के बगल में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया गया।

Update: 2021-03-06 09:30 GMT
मुख्तार की 'सल्तनत' पर योगी सरकार का चला बुलडोजर, करोड़ों की सम्पत्ति ध्वस्त

लखनऊ। जीरो टालरेंस की नीति पर चल रही प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है। आज एक बार फिर अवैध भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मुख्तार अंसारी के लखनऊ के हजरतगंज गांधी आश्रम के बगल में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। आज सुबह ही एलडीए के कर्मचारी भारी पुलिस बल केसाथ वहां पहुंचे और हथौड़ा लेकर मुख्तार अंसारी के हजरतगंज में बनेरानी सल्तनत प्लाजा को तोड़ने का काम शुरू कर दिया।

मौके पर डीएम अभिषेक प्रकाश और संयुक्त सचिव ऋतु सुहास भी मौजूद रहीं

इस मौके पर डीएम अभिषेक प्रकाश और संयुक्त सचिव ऋतु सुहास भी मौजूद रहीं। इनके अलावा अधिशासी अभियंता कमलजीत, अवर अभियंता भरत पांडेय, अवर अभियंता नित्यानन्द चैबे, और सहायक अभियंता भी एन एस शाक्य मौके पर मौजूद थें।

अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकर अभियान

लखनऊ विकास प्राधिकरण की तरफ से तड़के सुबह से अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकर अभियान चलाया जा रहा है। मुख्तार अंसारी इन दिनों पंजाब के जेल में बंद है। मुख्तार अंसारी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं इसे लेकर बीते कुछ दिनों में पंजाब और यूपी सरकार के बीच टकराव भी सामने आया। इन सबके बीच प्रशासन ने लखनऊ में मुख्तार अंसारी की संपत्ति पर बुल्डोजर चलाया है। इससे पहले भी वाराणसी गाजीपुर और लखनऊ में मुख्तार की कई अवैध सम्पत्यिों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया के लिए प्रदेश में कोई भी जगह नहीं है।

ये भी देखें: CM केजरीवाल का बड़ा एलान, दिल्ली का अब अपना होगा शिक्षा बोर्ड

उत्तर प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं

माफिया तो प्रदेश तथा देश के विकास में बाधक होते हैं। हमने भी तय किया है कि माफिया संस्कृति को तबाह कर देंगे। गाजीपुर में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया को कड़ा संदेश दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निरीक्षण के दौरान वह गाजीपुर पहुंचे और कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है।

ये भी देखें: रेल यात्रियों को तोहफा: रेलवे ने किया बड़ा एलान, अब मिलेगी ये खास सुविधा

मुख्यमंत्री ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्वांचल के विकास में बाधक बनी समूची माफिया संस्कृति को तबाह करने की दिशा में सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के नाम पर जाना जाएगा । एक भारत श्रेष्ठ भारत के उत्तर प्रदेश में माफियाओं के लिए कोई जगह नही है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News