मुजफ्फरनगर हादसे पर अखिलेश ने जताया दुख, सरकार से पूछे कई बड़े सवाल

मुजफ्फरनगर में हुए बस एक्सिडेंट के बाद राजनीतिक वार शुरू हो गया है। हादसे में हुई 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।

Update: 2020-05-14 05:05 GMT

लखनऊ: मुजफ्फरनगर में हुए बस एक्सिडेंट के बाद राजनीतिक वार शुरू हो गया है। हादसे में हुई 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा।

ये भी पढ़ें: इस बीमारी से पीड़ित लाखों लोगों की हो सकती है मौत, इनके लिए कोरोना बना खतरा

सरकार को घेरा

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना के बारे में लिखते हुए कहा कि पहले ट्रेन और अब बस हादसा, मजदूरों की जिंदगी इतनी सस्ती क्यों है। साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए लिखा कि वंदे भारत मिशन में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती। इतना ऊपर भी उड़ना ठीक नहीं है कि जमीन की सच्चाई की उपेक्षा हो जाए।



ये भी पढ़ें: Birthday Special: सबसे कम उम्र में कप्तान बना था ये क्रिकेटर, मिली थी हत्या की धमकी

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार रात पंजाब से पैदल ही बिहार लौट रहे मजदूरों को रोडवेज बस रौंदती हुई आगे निकल गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही 6 मजदूरों ने दम तोड़ दिया जबकि बाकी जख्मी हुए मजदूरों को मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर पंजाब में काम कर रहे थे और बिहार जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: मासूमों के लिए खतरनाक है कोरोना, नए अध्ययन में इतनी ज्यादा मौतों की आशंका

पैदल ही अपने घर वापस जा रहे थे मजदूर

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी मजदूर बिहार में गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और पंजाब में रहकर मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के कारण मजदूर पंजाब से पैदल ही अपने घर वापस जा रहे थे। उनके साथ ये हादसा मुजफ्फरनगर के घलौली चेकपोस्ट से आगे रोहाना टोल प्लाजा के पास हुआ।

दरअसल वंदे भारत मिशन के तहत तहत विदेश में फंसे भारतीयों को विशेष विमानों से वापस लाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मजदूरों की लाशों से यूपी में हाहाकार: 6 को मिली दर्दनाक मौत, दिखा खौफनाक मंजर

लॉकडाउन: पैदल घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, 6 की मौत

Tags:    

Similar News