NEET-JEE की परीक्षा होगी या नही! 7 लोगों की गिरफ्तारी, कर रहे थे ये काम

NEET-JEE परीक्षा को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। अब इस बीच कानपुर में पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शेयर मार्केट के नंबरों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Update: 2020-08-29 06:09 GMT
पुलिस ने शेयर मार्केट के नंबरों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

कानपुर: NEET-JEE परीक्षा को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। अब इस बीच कानपुर में पुलिस ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने शेयर मार्केट के नंबरों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया जो इसके गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने इनके सट्टे की पर्चियां और करीब 38 लाख रुपए जब्त किए हैं।

काकादेव और कल्याणपुर में पुलिस ने एक साथ छापेमारी की है। पुलिस को कई दिनों से सट्टा खेलने की जानकारी मिल रही थी। यह गिरोह ने NEET-JEE की परीक्षा होगी या नहीं इस पर भी बड़ा सट्टा लगवाया था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सागर सोनी नाम का व्यक्ति जुआ और सट्टा खेलवा रहा है। इसके बाद पुलिस ने सागर सोनी के विजय नगर और कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित घर पर एक साथ छापा मारा है। पुलिस ने दोनों जगहों से 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 38 लाख रुपए और सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें...EMI छूट की अवधि खत्म: अब नहीं मिलेगा फायदा, RBI जल्द कर सकता है बड़ा एलान

सात लोगों को गिरफ्तार किया

एसपी वेस्ट अनिल कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कानपुर नगर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए एक सट्टा-जुआ पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शहर के काकादेव और कल्यानपुर में यह यह गिरोह जुआं और सट्टा खिलवाता था। पुलिस ने दोनो जगहों से 38 लाख 25 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें...अनलॉक हुआ राज्य: खुल गया ये सब, मिली लॉकडाउन से छूट

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ताश की गड्डी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। इनका मुख्य काम था कि जो ऑनलाइन सट्टा होता था, सेंसेक्स के हिसाब से दिन में पांच बार खोलते थे। नंबर पर लोग बड़ी तादात में सट्टा लगाते थे।

ऐसे चला रहे थे सट्टा

गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एनएसई के अलावा हांगकांग, डी जोंस, एनवाईएसई (न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज) पर सट्टा खिलाया जाता है। मार्केट बंद हो जाने पर अंतिम जो फिगर आती थी उसमें दशमलव के बाद के दो नम्बरों पर सट्टा खिलाया जाता था। नेशनल मार्केट के बंद होने के समय पर पर्चियां खुलती थीं।

यह भी पढ़ें...NEET-JEE परीक्षा: सरकार ने किया ये बड़ा एलान, छात्रों में खुशी की लहर

इस सट्टे में यह इनर नम्बर का एक डिजिट मैच होने पर दस पर 90 रुपए और दोनों फिगर मैच होने पर 10 पर 750 रुपए देते थे। अंदर के नम्बर मैच होने के बाद 10 रुपए पर 1500 रुपए तक देते थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 4-5 साल से वह सट्टा लगा रहे थे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News