सड़क पर नर्स से मनचलों की छेड़छाड़, लोगों ने की आरोपियों की ऐसी धुनाई, रखेंगे याद

पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है, लेकिन कुछ लोग इस दौरान भी अपनी अश्लील हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।  कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया है। यहां एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है वो महिला नर्स थी ।

Update: 2020-07-24 04:34 GMT
नर्स बुलंदशहर

बुलंदशहर पूरा देश कोरोना से जूझ रहा है, लेकिन कुछ लोग इस दौरान भी अपनी अश्लील हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया है। यहां एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है वो महिला नर्स थी । उस व्यकित को सड़क पर चल रही एक नर्स को घूरने और अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

यह पढ़ें...विमान हादसा टला: US फाइटर जेट के सामने आ गया पैसेंजर प्लेन, कई यात्री घायल

छेड़छाड़ के खिलाफ नर्स ने आवाज उठाई

यह घटना बुधवार रात की है जब शहर के सिविल अस्पताल में काम करने वाली नर्स काम के बाद घर लौट रही थी, लेकिन कुछ लोगों द्वारा बीच रास्ते में उसे परेशान किया गया।

 

जब उस अभद्र टिप्पणी और छेड़छाड़ के खिलाफ नर्स ने आवाज उठाई तो कुछ स्थानीय लोग मदद के लिए जमा हो गए और आरोपियों को दबोच लिया। सोशल मीडिया पर सामने आई इस घटना के वीडियो में स्थानीय लोगों ने आरोपियों की पिटाई की। इसके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर पुलिस ने कहा कि आरोपियों में से एक की पहचान हरवीर के रूप में हुई है, जिसे नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इसके अलावा बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

यह पढ़ें...पायलट का क्या होगा! बागी विधायकों की याचिका पर हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

 

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 डी (एक महिला को घूरना), 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करना या अश्लील गाना गाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), और 504 (शांति भंग करने के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस तरह लोगों के सूझबूझ और नर्स की हिम्मत की वजह से बड़ी घटना होने बच गईय़।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News