यूपी में बनेगी काँग्रेस सरकार बोले लल्लू- किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, संविदा वालों का नियमितीकरण करेंगे

बुलंदशहर के अनूपशहर में 14 नवंबर को होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने अजय लल्लू आये हुए हैं।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-13 14:41 GMT

 कॉग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू

Bulandshahr : यूपी के बुलंदशहर में चाचा नेहरू के जन्मदिन पर कांग्रेसी अपनी राजनीतिक बिसात बिछाने की तैयारी में जुटी है। आज बुलंदशहर में आए कॉग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस इंटर पास बेटियों को एंड्रॉइड मोबाइल फोन, स्नातक बेटियों को स्कूटी देंगी, किसानों का कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ, गन्ना मूल्य 400 रुपये, संविदारतों का विनियमितीकरण, निषादों को नदी, तालाबों के पट्टे, आंगनवाड़ियों को 10 हज़ार रुपये मानदेय देंगी।

बुलंदशहर के अनूपशहर में 14 नवंबर को होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने अजय लल्लू आये हुए हैं। अजय कुमार लल्लू ने आज अनूपशहर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश में किसान विरोधी सरकार है।

चुनाव घोषणापत्र में सभी बातों का होगा खुलासा

सूबे की जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है, किसान, मजदूर, बेरोजगार, युवा सब परेशान हैं, कांग्रेस महिलाओं की सुरक्षा तथा टिकट वितरण में महिलाओं की 40 प्रतिशत भागीदारी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस का जनता से पैक्ट होगा, जिसमें किसान, मजदूर, बेरोजगार सभी शामिल होंगे।


उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने जनता को सत्ता की फैक्ट्री का गलियारा बना लिया है। उन्होंने किसानों की दुर्दशा, तीन कृषि कानून, बेसहारा पशु समस्या, गन्ना किसान की परेशानी, बेरोजगारी, कानून की लचर व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, लघु उद्योग जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ने की बात कही।

लल्लू ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता आने पर 20 लाख युवाओं को रोजगार, टिकट वितरण में 40 प्रतिशत महिलाओं को वरीयता, इंटर पास युवाओं को ऐंड्रॉयड फोन, ग्रेजुएट को स्कूटी, निषाद जाति को बालू का पट्टा, आम जनता को 20 लाख तक निशुल्क उपचार, महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा दी जाएगी। चुनाव घोषणापत्र में सभी बातों का खुलासा किया जाएगा।

लड़की हूँ लड़ सकती हूं.....नारी को बनाएगा सबला

अजय ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो नारा दिया है मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं वह अकेली नहीं है उनके साथ पूरे सुबह की आधी आबादी है और बाकी कांग्रेस के साथ बाकी आबादी है। उन्होंने दावा किया कि अब प्रियंका गांधी वाड्रा के राज में नारी अबला नहीं सबला बनेगी। इसीलिए टिकट वितरण में भी कांग्रेस महिलाओं को 40% भागीदारी देगी।

Tags:    

Similar News