Chitrakoot News: ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान, ‘लोकेशन गैंग’ सक्रिय, जब्त किए गए नौ ट्रक

Chitrakoot News: जिला प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। जिसमें खनिज अधिकारी ने नौ ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें सात ट्रकों को सीज किया गया है, जबकि दो ट्रकों का चालान हुआ है।

Update: 2023-04-13 19:53 GMT
चित्रकूट में पुलिस ने ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाया अभियान: Photo- Newstrack

Chitrakoot News: जिला प्रशासन ने ओवरलोडिंग के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। जिसमें खनिज अधिकारी ने नौ ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें सात ट्रकों को सीज किया गया है, जबकि दो ट्रकों का चालान हुआ है। इन सभी ट्रकों से 3.78 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। सीज किए गए ट्रक पुलिस थानों में खड़े कराए गए हैं।

अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप

जनपद में मिल रही ओवरलोडिंग की सूचना पर गुरूवार को अभियान चलाया गया। जिससे खासकर ‘लोकेशन गैंग’ के सदस्यों में हड़कंप मच गया। खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ ओवरलोड के खिलाफ अभियान चलाया। राजापुर इलाके में अभियान के दौरान नौ ट्रक खनिज अधिकारी ने पकड़े।
यह सभी ट्रक ओवरलोड पाए गए। इसके बाद लूप लाइन राजापुर, पहाड़ी, ट्रैफिक चौराहा और कर्वी के पास लोकेशन गैंग के अड्डों पर छापेमारी भी की गई। जिसमें मुख्यालय कर्वी के ट्रैफिक चौराहे पर लोकेशन गैंग के कई सदस्य मौजूद नजर

खनिज अधिकारी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस के पहुंचने पर लोकेशन गैंग के सदस्य भाग निकले। जांच में सामने आया कि आलम यह है कि कोतवाली से महज 50 मीटर दूरी पर यह लोकेशन देने वाले डटे रहते हैं। वहां यातायात व कोतवाली पुलिस रहती है लेकिन यह लोग अपनी सूचना देने में लगे रहते हैं। जिससे ओवरलोड ट्रक पास हुआ करते हैं।

लोकेशन गैंग हावी, एएसपी बोले- होगी कार्रवाई

मौजूदा समय पर लोकेशन गैंग भरतकूप क्रशर मंडी से लेकर कर्वी, पहाड़ी, राजापुर, मऊ तक पूरी तरह सक्रिय हैं। जो अधिकारियों की उनके आवास तक की लोकेशन रखते हैं। अगर अधिकारी किसी भी समय चेकिंग के लिए निकलते हैं तो वाट्सएप ग्रुप के जरिए गैंग के सदस्य उनकी लोकेशन ट्रक संचालकों तक पहुंचा देते है। एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि पहले भी लोकेशन गैंग के खिलाफ अभियान चलाया जा चुका है। कई मुकदमे संबंधित थानों में दर्ज कराए गए थे। फिर से शिकायतें मिल रही है। थानाध्यक्ष अपने इलाकों में मुखबिरों के जरिए इनके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे।

Tags:    

Similar News