UP News: पंजाब मेल में आग लगने की अफवाह से भगदड़, चलती ट्रेन से कूदे यात्री, 20 घायल, सात गंभीर

UP News: घटना बरेली और कटरा स्टेशन के बीच हुई। अफवाह के चलते लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। ट्रेन नंबर 13006 अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन पंजाब मेल एक्सप्रेस में हुई।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-11 08:01 GMT

UP News (Pic: Social Media)

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में रेल में भगदड़ की खबर सामने आई है। रविवार सुबह पंजाब मेल एक्सप्रेस में अफवाह के चलते अचानक भगदड़ मच गई। आग लगने की अफवाह से ट्रेन में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। सात की हालत नाजुक बताई जा रही है। भगदड़ में लोग चलती ट्रेन से कूद गए। घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना बरेली और कटरा स्टेशन के बीच हुई। अफवाह के चलते लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। घटना ट्रेन नंबर 13006 अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन पंजाब मेल एक्सप्रेस में हुई।

चलती ट्रेन से कूदे लोग

घटना सुबह आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। बरेली और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच जनरल कोच में भगदड़ मची। कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन में आग लगने की झूठी खबर फैलाई। जिसके चलते यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को रोक दिया गया। इस दौरान ट्रेन की आधी बोगी नदी के पुल पर और आधी जमीन पर थी। यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। ट्रेन में अफरातफरी का माहौल हो गया। इस भगदड़ में 20 लोग घायल हो गए। सात की हालत गंभीर है। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

स्थिति सामान्य

घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन की जांच की। जांच में आग लगने या कोई अन्य घटना जैसा कुछ नहीं पाया गया। स्थिति सामान्य थी। महज अफवाह की वजह से भगदड़ मची। जांच के बाद घायलों को महिला और गार्ड बोगी में सवार कर शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 10:10 मिनट पर ट्रेन शाहजहांपुर पहुंची। यहां पहले से पांच एंबुलेंस बुला लिए गए थे। सभी घायलों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ट्रेन को 30 मिनट तक रोका गया। दोबारा जांच के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। 

Tags:    

Similar News