पहले रेप, फिर हत्या और अब सुलह-समझौता, जानें पूरा मामला

गुरुवार को एसपी आफिस में बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक लोग जमा हुए थे। मामला था एक बेटी का रेप के बाद फांसी देने का, जिसमें पुलिस की हीलाहवाली की बात सामने आई है।

Update:2019-12-05 16:57 IST

रायबरेली: गुरुवार को एसपी आफिस में बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक लोग जमा हुए थे। मामला था एक बेटी का रेप के बाद फांसी देने का, जिसमें पुलिस की हीलाहवाली की बात सामने आई है। फिलहाल एडीशनल एसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।

रेप कर की हत्या, सुलह कराने की हो रही बात

पीड़ित शनि देव (बदला हुआ नाम) ने बताया कि घटना के दिन घर पर मेरा बूढ़ा बाप और दो बेटियां घर पर थीं और हम दंपति दावत में गए थे। लौटकर घर आए तो पटा चला बड़ी लड़की दुनिया में नही रही। गांव के दबंग युवकों ने पहले लड़की के साथ बलात्कार किया, फिर उसे घर पर ही फांसी के फंदे पर लटका दिया था। पुलिस भी मौके पर आई तो अपने मन महाफिक तहरीर लिखाकर उसने लाश का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद लाश दफन कर दी गई। मामले में पुलिस और गांव के लोग पंचायत बैठाकर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/12/VID-20191205-WA0038-1.mp4"][/video]

 

यह भी पढ़ें: विवादों में फंसी ‘कमांडो 3’, IPS ने फिल्म के इस सीन पर खड़े किए सवाल

इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने बताया कि 30 नवम्बर को देर रात दो लड़कों ने एक लड़की का बलात्कार कर उसको मार कर उसके ही घर पर छत पर टांग दिया था। उसी सम्बंध में आज एसपी से मिलने आए थे एडीशनल एसपी से मुलाकात हुई। उन्होंने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। जिस समय लड़की को आरोपियों ने मारा उस समय छीना झपटी भी हुई थी जिसमें एक आरोपी की फोटो भी मौके पर गिरी थी। लेकिन पुलिस ने इसे जांच में नही जोड़ा।

एएसपी नित्यानंद राय ने बताया कि पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी के साथ साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर मदद की गुहार लगाई और पूरे मामले को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए सीओ डलमऊ को पूरी घटना की सच्चाई के साथ जांच के लिए कहा गया है। जांच के बाद जो भी होगा कार्यवाही की जाएगी।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2019/12/VID-20191205-WA0037.mp4"][/video]

यह भी पढ़ें: अब संसद की कैंटीन में सांसदों को नहीं मिलेगा सस्ते में खाना, वजह जान चौंक जायेंगे

Tags:    

Similar News