संक्रांति पर राहुल-प्रियंका ने किसानों के लिए मांगा न्याय, निशाने पर मोदी सरकार

मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। राहुल गांधी ने देश की सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को सभी त्यौहारों की शुभकामना दी है

Update: 2021-01-14 07:38 GMT
संक्रांति पर राहुल-प्रियंका ने किसानों के लिए मांगा न्याय, निशाने पर मोदी सरकार (PC: social media)

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मकर संक्रांति पर्व पर देश के किसानों के लिए न्याय की कामना की है। पूरे देश में मनाए जाने वाले इस महत्वपूर्ण पर्व के मौके पर शुभकामना के साथ किसानों का मुद्दा उठाकर राहुल गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा है। प्रियंका गांधी ने भी इसका समर्थन किया है ।

ये भी पढ़ें:बलिया पुलिस की कामयाबी, जेल से फरार कैदी पकड़ा गया, गम्भीर घायल

मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में अलग-अलग रूप में मनाया जाता है। राहुल गांधी ने देश की सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखते हुए देशवासियों को सभी त्यौहारों की शुभकामना दी है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने किसानों के लिए इंसाफ की कामना करते हुए जहां खुद को किसानों के दुख-दर्द के साथ जोड़ा है वहीं उन्होंने यह भी याद दिलाया है कि किसानों के कष्ट को वह भलीभांति समझ रहे हैं। वह किसानों की पीड़ा खत्म होने की कामना कर रहे हैं और किसानों के लिए न्याय की प्रार्थना कर रहे हैं।



उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि फसलों के खेत में तैयार होने से जुड़ा यह संक्रांति पर्व किसानों और देशवासियों के लिए खुशियों का संदेश लेकर आता है। देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल, बीहू, भोगी और उत्तरायणी की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही मेरी विशेष शुभकामना उन किसानों व मजदूरों के लिए है जो शक्तिशाली ताकतों से अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें न्याय मिले , इसकी कामना करता हूं।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि 60 से ज्यादा अन्नदाता की शहादत से मोदी सरकार शर्मिंदा नहीं हुई लेकिन ट्रैक्टर रैली से इन्हें शर्मिंदगी हो रही है।



ये भी पढ़ें:birthday special: देश के पहले फॉर्मूला वन चालक नारायण कार्तिकेयन के बारें में जानें

प्रियंका गांधी ने भी किसानों का किया समर्थन

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी संक्रांति और लोहड़ी पर कि शुभकामना संदेश में किसानों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि फसलों से जुड़े इन त्यौहारों के उल्लास के बीच ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि फसल उगाने वाले अन्नदाताओं को न्याय मिले। लोहड़ी पर उन्होंने कहा कि हजारों किसान अपने घरों से दूर इस कडक़ड़ाती ठंड में अपनी फसल के हक के लिए बैठे हुए हैं। आइए अपने अन्नदाताओं के हक की लड़ाई में साथ देकर उनको इस लोहड़ी की शुभकामनाएं दें।

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News