अब राज्यसभा सदस्य अमर सिंह बने 'चौकीदार' !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसने के बाद ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अचानक ही लोगों का अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द लिखने का दौर शुरू हो गया।

Update:2019-03-23 13:01 IST

लखनऊ: राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने किया एक बड़ा काम। अमर सिंह ने ट्विटर पर अपना नाम बदल कर चौकीदार अमर सिंह लगा लिया है।

ये भी देखें:जब्त होगी भगौड़े विजय माल्या की बेंगलुरू में स्थित संपत्तियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसने के बाद ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लगा लिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अचानक ही लोगों का अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द लिखने का दौर शुरू हो गया।

पीएम मोदी के नाम के आगे 'चौकीदार' लिखने के साथ ही लगभग सभी केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने अपने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' लगा लिया है।

इस कड़ी में अब राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी की झंडा ऊंचा करने वाले अमर सिंह का नाम जुड़ गया है। उन्होंने भी ट्विटर पर अपना नाम 'चौकीदार अमर सिंह' कर लिया है।

ये भी देखें:जनादेश 2019 : बनारस में नरेंद्र मोदी का नहीं मिल रहा कोई तोड़

भाजपा का 'मैं भी चौकीदार' अभियान कांग्रेस के 'चौकीदार चोर है' कैंपेन के जवाब में देखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई मौकों पर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए 'चौकीदार चोर है' का नारा दिया है। भाजपा अब इसे हल्का करने की मुहिम में लगी है।

Tags:    

Similar News