रिटायर्ड प्रिंसिपल की गला रेतकर हत्या, करोड़ों की थी संपत्ति

Update: 2016-05-19 19:59 GMT

इलाहाबादः शहर के अल्लापुर इलाके में गुरुवार को रिटायर्ड प्रिंसिपल की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका का नाम इंदिरा सिंह है। उनके पति पुलिस में डीएसपी थे। उनकी मौत पहले ही हो चुकी है।

क्या कहती है पुलिस?

-एसपी सिटी राजेश यादव के अनुसार फतेहपुर के डिग्री कॉलेज में प्रिंसिपल पद से रिटायर हुई थीं इंदिरा।

-करोड़ों की संपत्ति की मालकिन इंदिरा घर पर अकेले ही रहती थीं।

-गुरुवार सुबह गला रेतकर हत्या के बाद बदमाश मौके से निकल भागे।

-प्रॉपर्टी के विवाद में इंदिरा पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था।

-इसी विवाद को इंदिरा की हत्या की वजह मान रही है पुलिस।

पुलिस चौकी के पास ही वारदात

-इंदिरा सिंह का घर पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर है।

-घर से किसी चीज की लूट न होने की बात पुलिस कह रही है।

-इंदिरा के कोई संतान नहीं थी।

-उनके घर के पास भतीजा रहता है।

Tags:    

Similar News