Lakhimpur Kheri Violence Case: 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे भाजपा सभासद सुमित जायसवाल समेत 4 आरोपी

सीजेएम कोर्ट ने चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड 3 दिन के लिए मंजूर कर ली। ये सभी चारों आरोपी 22 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड में रहेंगे।

Newstrack :  Network
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-10-22 03:04 GMT

पुलिस रिमांड पर रहेंगे भाजपा सभासद सुमित जायसवाल समेत 4 आरोपी। (Social Media) 

Lakhimpur Kheri violence: लखीमपुर खीरी में उपद्रव के बाद हिंसा में चार किसानों सहित 8 लोगों की मौत के मामले की जांच कर रही एसआइटी को गुरुवार को भाजपा सभासद सुमित जायसवाल समेत चार आरोपियों की पुलिस रिमांड पर सुनवाई हुई। सीजेएम कोर्ट ने चारों आरोपियों की पुलिस रिमांड तीन दिन के लिए मंजूर कर ली। ये सभी चारों आरोपी 22 अक्तूबर की सुबह दस बजे से 25 अक्तूबर की सुबह दस बजे तक पुलिस रिमांड में रहेंगे।

तिकुनिया कांड में पुलिस ने भाजपा नेता सुमित जायसवाल, शिशुपाल, सत्यप्रकाश उर्फ सत्यम त्रिपाठी और नन्दन सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को उनको कोर्ट के सामने हाजिर किया था। पुलिस ने चारों की रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी। जिस पर सुनवाई गुरुवार को हुई। गुरुवार को वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने कोर्ट को बताया कि पुलिस के पास अभी कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब मिलने बाकी है। इसके लिए चारों आरोपियों से पूछताछ जरूरी है। यह आरोपी घटना वाले दिन मौके पर मौजूद थे।

बचाव पक्ष ने कहा कि पुलिस के पास पूछने के लिए कुछ नहीं है और न ही कोई सबूत है। वह सिर्फ आरोपियों को परेशान करना चाहते हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद पुलिस की रिमांड अर्जी मंजूर कर ली। अब आरोपी सुमित जायसवाल, शिशुपाल, सत्यप्रकाश उर्फ सत्यम त्रिपाठी और नन्दन सिंह तीन दिन तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे। कोर्ट ने शुक्रवार की सुबह दस बजे से पुलिस को रिमांड दी है। पुलिस चारों आरोपियों को सुबह दस बजे रिमांड पर लगी जो 25 अक्टूबर की सुबह तक चलेगी। रिमांड लेने के बाद पुलिस सभी को क्राइम ब्रांच लाएगी। जहां सभी से पूछताछ होगी।

गौर रहे कि 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों पर थार गाड़ी चढ़ा दी गई थी। इस घटना में चार किसान और एक पत्रकार की जान चली गई थी। 

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News