समाजवादी पार्टी ने रामपुर के डीएम को हटाने की लगाई गुहार

समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर रामपुर जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह सरकारी मशीनरी का दुरूप्योग कर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रहा है।

Update: 2019-03-16 15:59 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर रामपुर जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह सरकारी मशीनरी का दुरूप्योग कर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने का काम कर रहा है। जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन पूर्व मंत्री मो आजम खां के खिलाफ द्वेषपूर्ण आचरण कर रहा है। मांग की गई जिलाधिकारी रामपुर को तत्काल वहां से हटाया जाए।

यह भी पढ़ें.....यूपी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को मिली अंतरिम जमानत

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दिए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल के गठबंधन से बौखलाई भाजपा सरकार रामपुर में प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करने में लग गई है।

यह भी पढ़ें.....सपा में बगावत के सुर: तेजप्रताप यादव बोले मैनपुरी से लड़ूंगा लोकसभा चुनाव

फरवरी 2019 में जबसे जिलाधिकारी रामपुर स्थानांतरित होकर आए हैं। समाजवादी पार्टी और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मो0 आजम खां के प्रति द्वेषपूर्ण आचरण कर रहे हैं ताकि वहां चुनाव में भाजपा के पक्ष में राजनीतिक माहौल बने।

यह भी पढ़ें.....पूर्ति कार्यालय का शर्मनाक रवैया, महिला से कहा राशन नही मिलेगा तो मर जाओगी क्या

Tags:    

Similar News