किसानों के साथ सपा: इस दिन से होगा बड़ा आयोजन, किया ये एलान...

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी कूद पड़ी है। सपा ने पूरे प्रदेश में सात दिसंबर से किसान यात्राओं के आयोजन का ऐलान किया है।

Update: 2020-12-03 14:34 GMT
किसानों के साथ आई समाजवादी पार्टी, सोमवार से निकालेगी किसान यात्रा

लखनऊ: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी भी कूद पड़ी है। सपा ने पूरे प्रदेश में सात दिसंबर से किसान यात्राओं के आयोजन का ऐलान किया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी किसानों के आंदोलन का समर्थन कर चुके हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से हठधर्मिता छोडक़र किसानों की मांग मानने का अनुरोध किया है।

केंद्र सरकार से किया ये अनुरोध

किसान को न तो गेहूं न धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिला है। नहीं उसकी आय दोगुनी हुई है। सरकारी क्रय केन्द्र भाजपा की बदनीयत का शिकार हो गए है। भाजपा सरकार में आवाज उठाने पर किसानों को लाठी, गोली, आंसू गैस और पानी की बौछार से प्रताडि़त किया जाता है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर अन्नदाता के संघर्ष में उनका साथ दें और हर सम्भव मदद करें। किसान भाइयों के लिए आटा, दाल, चावल और दूध की कमी न होने पायें।

ये भी पढ़ें: विधान परिषद चुनाव पर बड़ी खबर, हार गए महारथी ओमप्रकाश शर्मा

किसान यात्राओं का आह्वान

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने लिखित बयान जारी कर बताया है कि भाजपा सरकार की कृषि नीतियों के विरोध और किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान यात्राओं का आह्वान किया है। आगामी सात दिसंबर से प्रदेश के हर जिले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किसान यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘किसानों की आय बढ़ाओं और खेती किसानी बचाओं‘ की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी की किसान यात्राओं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी सुविधानुसार अपने साधनों-पैदल, साइकिल, मोटरसाइकिल आदि वाहनों से शामिल होंगे। इन यात्राओं के दौरान किसानों के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें…यूपी विधानसभा चुनाव: तैयारियां हुईं तेज, 25 दिसंबर से हुंकार भरेंगे भाजपा अध्यक्ष

अखिलेश तिवारी

Tags:    

Similar News