Kanpur News: सपा विधायक इरफान सोलंकी के वकील ने केस लड़ने से किया इनकार, जानिए क्या है वजह

Kanpur News: सपा के बहुचर्चित विधायक इरफान सोलंकी का मुकदमा लड़ने से उनके वकील ने इनकार कर दिया है। अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बुधवार को एसीसीएम-3 कोर्ट में केस लड़ने से मौखिक रूप से इनकार कर दिया।

Update: 2023-04-26 16:03 GMT
सपा विधायक इरफान सोलंकी: Photo- Newstrack

Kanpur News: सपा के बहुचर्चित विधायक इरफान सोलंकी का मुकदमा लड़ने से उनके वकील ने इनकार कर दिया है। अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बुधवार को एसीसीएम-3 कोर्ट में केस लड़ने से मौखिक रूप से इनकार कर दिया। उन्होंने न्यायालय के समक्ष कहा कि ‘मैं इरफान और रिजवान के मामलों को आगे नहीं बढ़ाना चाहता।’

फिलहाल जेल में बंद हैं इरफान सोलंकी

सपा के विधायक इरफान सोलंकी पर तमाम आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वो जेल में हैं। उनपर आरोप है कि कानपुर थाना जाजमऊ अंतर्गत एक झोपड़ी जला दी गई थी। इस झोपड़ी में रहने वाली वृद्ध महिला का सब सामान भी जल गया था। वृद्ध महिला का आरोप था कि सपा विधायक इरफान सोलंकी व भाई रिजवान ने उसकी झोपड़ी में आग लगाई थी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने विधायक इरफ़ान सोलंकी और उसके भाई रिजवान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। लेकिन कुछ समय बाद इरफान व भाई रिजवान ने पुलिस लाइन में सरेंडर किया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया था। आज भी दोनों आरोपी जेल में बंद है।

वकील ने कहा- ‘जेब से पैसा लगाकर नहीं लड़ सकता केस’

सपा विधायक इरफान सोलंकी व रिजवान के ऊपर जाजमऊ व ग्वालटोली में 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनका केस एडवोकेट गौरव दीक्षित लड़ रहे हैं। पिछली पेशी के बाद आज बुधवार को गौरव दीक्षित ने एसीसीएम 3 कोर्ट में इन केसों से पीछे हटते हुए कहा कि ‘अब मेरे लिए अपनी जेब से इन मामलों को आगे बढ़ाना संभव नहीं है।’

क्या था पूरा मामला

प्लाट पर कब्जा करने के विवाद में 7 नवंबर 2022 को जाजमऊ के डिफेंस कालोनी में सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी पर साथियों के साथ वहां बने अस्थाई निर्माण में आग लगाने का आरोप लगा था। अधिकारियों के आदेश के बाद जाजमऊ पुलिस विधायक और उनके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले को बढ़ता देख पुलिस को चकमा देकर विधायक भाई संग लखनऊ भाग निकले थे। हंगामा होने की आशंका के चलते जाजमऊ थाने में पीएसी के साथ कई थानों का फोर्स लगाई गई थी। बाद में सपा विधायक और उनके भाई ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

इरफान ने अपना वीडियो बनाकर दिया था बयान

आगजनी विवाद में समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी किया था। इरफ़ान सोलंकी ने वीडियो में कहा था कि इस मामले में विधायकों की एक कमेटी गठित की जाए और उस कमेटी से इस प्रकरण की जांच कराई जाए।

Tags:    

Similar News