Sant Kabir Nagar News: धान की रोपाई करने से मना किया तो मजदूर को पीट-पीटकर कर मार डाला, जांच में जुटी पुलिस

Sant Kabir Nagar News: बीच बचाव करने आई पत्नी, बेटी और दो बेटों को भी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

Update:2023-07-03 16:05 IST
धान की रोपाई करने से मना किया तो मजदूर को पीट-पीटकर कर मार डाला: Photo- Newstrack

Sant Kabir Nagar News: यूपी के संतकबीरनगर जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां धान की रोपाई से मना करने पर मनबढ़ों ने एक मजदूर की पीट पीट कर हत्या कर दी। वहीं घटना में मृतक की पत्नी और बच्चों को भी मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के तलाश में जुट गयी है।

मामला धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल पर्वता गाँव का है। जहां धान की रोपाई करने से सोमवार को मना करने पर दो सगे भाइयों ने एक मजदूर की फावड़े व लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं पत्नी-बेटी व दो बेटों को मारपीट गंभीर रूप से घायल कर दिया।

धान की रोपाई करने से मना करने पर मिली मौत

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल पर्वता निवासी विजयपाल गांव के मजदूर वकील पुत्र राम दत्त से धान की रोपाई करने के लिए कह रहे थे। जब वह धान की रोपाई करने से मना किया तो विजय पाल व अजय पाल दोनों भाई मिलकर वकील की लाठी-डंडे व फावड़े से मारने पीटने लगे।

गंभीर रूप से घायल वकील को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

बीच-बचाव करने पहुंची वकील की पत्नी सुनीता उम्र 45 वर्ष, बेटी सन्नो, बेटों सूरज तथा कृष्णा को भी दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और गंभीर रूप से घायल वकील को सीएचसी हैसर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुनीता, सन्नो, सूरज व कृष्णा का उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि धान की रोपाई के विवाद में मजदूर की हत्या कर दी गयी है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगायी गयी है।

Tags:    

Similar News