कांग्रेस पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन, पार्टी में शोक की लहर

आज बुधवार 9 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन हो गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-09 05:43 GMT

पूर्व विधायक फजले मसूद (फोटो-सोशल मीडिया)

लखनऊ: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक फजले मसूद का निधन हो गया है। पूर्व विधायक फजले मसूद कांग्रेस पार्टी के टिकट पर देवरिया से विधायक और विधानपरिषद सदस्य रहे। फजले मसूद कांग्रेस से अलग हुई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे और उसके प्रदेश अध्यक्ष भी बने थे। इसके बाद वह 2014 अपने साथियों के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली।

बताया जाता है कि कांग्रेस के टिकट पर देवरिया से विधायक और विधानपरिषद सदस्य रहे फजले मसूद ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से कांग्रेस में अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में कई पदों पर रहे।

मसूद प्रदेश कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग और पंचायती राज विभाग के चेयरमैन भी रह चुके थे। वह सलमान खुर्शीद की अध्यक्षता के दौरान कुछ मतभेदों के कारण फजले मसूद कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में चले गए थे।

Tags:    

Similar News