बेटे ने पूछा पिता का नाम, मां ने दर्ज कराया रेप का केस, 27 साल बाद पता चलेगा ये सच

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Update: 2021-03-07 15:27 GMT
शाहजहांपुर में 13 साल की उम्र में एक महिला कथित रेप की शिकार हुई थी। पीड़िता इस घटना के 27 साल बाद पुलिस में केस दर्ज कराया है।

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। शाहजहांपुर में 13 साल की उम्र में एक महिला कथित रेप की शिकार हुई थी। पीड़िता इस घटना के 27 साल बाद पुलिस में केस दर्ज कराया है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल इस घटना के बाद किशोरी गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। जब बड़े होने पर बच्चे ने मां से पिता का नाम पूछा, तो उसने पुलिस में केस दर्ज कराई गई। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। इसके साथ महिला ने आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है।

यह घटना साल 1994 की है और सदर बाजार थाना क्षेत्र में हुई थी। यहां पर 13 वर्षीय नाबालिग अपनी बहन और बहनोई के घर रहती थी। उसके बहन और बहनोई दोनों ही सुबह नौकरी पर चले जाते थे। इसी दौरान मौका पाकर उसी मोहल्ले का रहने वाला युवक जिसका नाम नाकी हसन है एक दिन उसके घर में घुस गया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें...एटा: किसानों ने प्रशासन के खिलाफ किया अभद्र भाषा का प्रयोग, SDM ने कही ये बात

एक मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि हसन के बाद उसके छोटे भाई गुड्डू ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। किशोरी के साथ जब दर्दनाक घटना हुई तब पीड़िता की उम्र सिर्फ 13 साल थी।

इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी उसके बहन और बहनोई की पता चली तो सन्न रह गए। उन्होंने आरोपियों के घर इस बात की शिकायत की। इसके बाद आरोपियों ने डराया और जान से मारने की धमकी दी। उस दौरान वह बदनामी के डर से अपना मुंह बंद कर लिए।

ये भी पढ़ें...बच्चों को दें साइंस आधारित वर्किंग मॉडल: आईएएस योगेश कुमार

लड़की के रिश्तेदार का दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गया। किशोरी भी उनके साथ चली गई और उसने एक बेटे को जन्म दिया। किशोरी के बहन और बहनोई ने बेटे को दूसरे जिले में रहने वाले एक पति और पत्नी को दे दिया। कुछ साल बाद बीत जाने के बाद लड़की शादी हुई। शादी के बाद महिला ने एक बेटे को जन्म दिया।

शादी के कुछ साल बीते जानेके बाद पति को महिला के साथ हुई घटना की जानकारी हो जाती है और वह उसे छोड़ देता है। महिला तब से ही अलग रह रही है। दुष्कर्म के बाद जन्मे बेटे ने अपने अभिभावकों से अपने माता-पिता का नाम पूछा तो, उन्होंने बेटे को मां के बारे में बता दिया।

ये भी पढ़ें...आत्म निर्भरता की मिसाल: पहले रिक्शा खींचा अब चला रहीं ई रिक्शा, कौन हैं पूनम ?

इसके बाद बेटा मां के पास पहुंच गया और अपने पिता के बारे में पूछा। महिला ने बेटे के पिता के बारे में जानने और बेटे को उसका हक दिलाने के लिए कोर्ट की शरण में पहुंच गई। इसके बाद कोर्ट ने सदर बाजार थाने को मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब पुलिस आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News