Bharat Jodo Yatra: जनवरी में शामली पहुंचेगी यात्रा, पुलिस प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए युवकों में उत्साह है यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

Report :  Pankaj Prajapati
Update: 2022-12-30 08:43 GMT

भारत जोड़ो यात्रा शामली में 

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर जिला पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आगामी 5 जनवरी को शामली जनपद में प्रवेश करेगी। यहां कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव में राहुल गांधी करीब 5 घंटे विश्राम करेंगे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता वह राहुल गांधी के समर्थकों ने कमर कस ली है राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होने के लिए युवकों में उत्साह है यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

शामली जनपद में यात्रा सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए खाका खींच लिया है। इसी के चलते क्षेत्र को 4 सेक्टर में बांटा गया है।भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा बॉर्डर पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। भारत जोड़ो यात्रा आगामी 3 जनवरी से गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है।

5 जनवरी को राहुल गांधी के नेतृत्व में यात्रा का क्षेत्र गांव ऊँचा गांव में पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां मुख्य मार्ग पर उन शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र के बराबर में दो कैंपस बनाए जाएंगे। सुबह करीब 10:00 बजे इस यात्रा में गांव पहुंचेगी। इस कैंपस में राहुल गांधी रहेंगे, जबकि दूसरे कैंपस में उनके कर्मचारी विश्राम करेंगे। 5 घंटे के विश्राम के बाद दोपहर 3:00 बजे राहुल गांधी यात्रा यूपी के हरियाणा बॉर्डर के रास्ते हरियाणा में प्रवेश करेंगी। गांव में राहुल गांधी के विश्राम के लिए गन्ना तौल केंद्र की करीब 55 बीघा जमीन को खाली कराया गया है। भूमि के बराबर में कुछ ग्रामीणों का मकान तथा सामने पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्थित है। जहां पर चौबीसों घंटे पुलिस का पहरा रहेगा। भूमि के दोनों और कैंपस बनाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाया

भारत जोड़ो यात्रा 5 को लेकर राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाया है। इसी के चलते कांधला थाने की सीमा से लेकर कैराना कोतवाली क्षेत्र के हरियाणा बॉर्डर तक के मार्ग को 4 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभारी रहेंगे,जबकि/ ड्यूटी पॉइंट पर चेकिंग करने के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा आठ इस्पेक्टर, 60 दरोगा, 4 महिला दरोगा, सैकडों की संख्या में हेड कांस्टेबल 200 कांस्टेबल,10 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है कोतवाली क्षेत्र 5 में 52 पॉइंट बनाए गए हैं,जबकि 27 रूटों पर जवानों को तैनात किया जाएगा और निगरानी की जाएगी। इसके अलावा डॉग स्क्वाड जैमर तथा छतों पर जवान तैनात रहेंगे इसका चार्ट बनाकर स्थानीय पुलिस द्वारा उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। शामली में यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के 6 लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों के थाना प्रभारियों की मीटिंग बुलाई है यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो जाए इसके लिए पूरी तरह से प्रबंध किए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News