शिवसेना प्रदेश प्रमुख कुम्भ स्नान कर बनाई लोकसभा चुनाव की रणनीति

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश देते हुए। उन्होंने बताया कि शिवसेना भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र में हुआ है। अभी उत्तर प्रदेश में कोई गठबंधन नही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश ईकाई स्वतंत्र है।

Update: 2019-03-03 14:12 GMT

प्रयागराज: 3 मार्च रविवार को शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह का प्रयागराज आगमन हुआ। सर्वप्रथम प्रदेश प्रमुख ने संगम में स्नान किया। तत्पश्चात मंडल, जिला, और महानगर के पदाधिकारियों के संग बैठक करके आने वाले लोकसभा चुनाव की समीक्षा की।

ये भी पढ़ें— लोकसभा चुनाव: पूर्व मंत्री नकुल दुबे सीतापुर से होंगे बसपा के उम्मीदवार!

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दिशा निर्देश देते हुए। उन्होंने बताया कि शिवसेना भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र में हुआ है। अभी उत्तर प्रदेश में कोई गठबंधन नही है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश ईकाई स्वतंत्र है। प्रयागराज और फूलपुर संसदीय के 4 प्रत्याशियों का साक्षात्कार प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने लिया। आने वाले दिनों के लिए प्रत्येक ईकाई को दिशा निर्देश देने के उपरांत सायंकाल प्रदेश प्रमुख लखनऊ को रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें— महाशिवरात्रि पर 5 लाख लोग करेंगे बाबा के दर्शन, तैयार किया गया ‘अभेद्य’ सुरक्षा चक्र!

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता संतोष दुबे, प्रदेश महासचिव सतीश शुक्ला, मंडल प्रभारी प्रकाशानन्द शर्मा, जिला प्रमुख आलोक प्रताप सिंह, महानगर प्रमुख शिव विशाल गुप्ता, महानगर प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, भवानी सेना महानगर प्रमुखा शानू केशरवानी, महानगर महासचिव रंजन केशरवानी, युवासेना जिलाप्रमुख सारांकित सूर्यवंशी, युवासेना महानगर प्रमुख सिद्धार्थ श्रीवास्तव, युवासेना प्रभारी विभोऱ रस्तोगी, महानगर उपप्रमुख सुनील त्रिपाठी, शिवम पंडित, अरुण शिलावन, प्रवीण शुक्ला, दिलीप केशरवानी, अभय यादव, अजय अग्रवाल, आनन्द कपूर, अनुराग अग्रहरि, सोनू केशरवानी, डी.एन. तिवारी, अक्षय प्रताप सिंह, नवीन सिंह, दुर्गेश सिंह, सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें— इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव फिएस्टा-19 के वेलेडिकरी फंक्शन का आयोजन

Tags:    

Similar News