दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रहीं सोनिया और प्रियंका, भुएमऊ गेस्ट हाउस में करेंगी बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष एवं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रही हैं। मां-बेटी जहां ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह के बेटे की शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होंगी।

Update: 2020-01-21 16:40 GMT

रायबरेली: कांग्रेस अध्यक्ष एवं यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच रही हैं। मां-बेटी जहां ऊंचाहार के अरखा में पूर्व कांग्रेस विधायक अजय पाल सिंह के बेटे की शोक संवेदना कार्यक्रम में शामिल होंगी, वहीं यहां से भुएमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

रायबरेली जिला कांग्रेस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी बुधवार को चार्टेड प्लेन से फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेगी। यहां से सड़क मार्ग से मां-बेटी ऊंचाहार के अरखा गांव जाएगी।

यह भी पढ़ें...दिल्ली विधानसभा चुनाव: 7 घंटे इंतजार के बाद केजरीवाल ने दाखिल किया नामांकन

यहां के पूर्व विधायक अजय पाल सिंह के इकलौते बेटे ने गोली मार कर आत्म हत्या कर ली थी। सोनिया और प्रियंका यहां शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। इसके बाद उनका काफिला भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेगा जहां बीते 20 जनवरी से कांग्रेसियों के प्रशिक्षण शिविर में आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करेंगी।

यह भी पढ़ें...सरयू नदी में बड़ा हादसा, नाव पलटने से कई लोग डूबे, बचाव कार्य जारी

इस बैठक में कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी शामिल होंगे। उधर सीआरपीएफ ने दोनो नेताओं के पहुंचने से पहले यहां पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है।

आपको बता दें कि 20 जनवरी से भुएमऊ गेस्ट में कांग्रेसियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 20, 21 जनवरी को बुंदेलखंड व पूर्वांचल के पार्टी पदाधिकारियों और 23, 24 जनवरी को पक्षिमी उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का प्रक्षिक्षण चलेगा।

Tags:    

Similar News