Sultanpur News: भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कम्पनी बन गयी, राष्ट्र के साथ मजाक हो रहा, बोले स्वामी प्रसाद मौर्य

Sultanpur News:स्वामी प्रसाद मौर्य बोले जैसे ईस्ट इंडिया कम्पनी देश का सारा पैसा लूटकर इंग्लैंड भेजा करती थी, वैसे ही भाजपा सरकार देश को लूटकर अडानी और अम्बानी की तिजोरियां भरने पर लगी हुई है।

Update: 2023-03-30 07:46 GMT
Swami Prasad Maurya (photo: social media )

Sultanpur News: निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि एयरपोर्ट, बंदरगाह, एलआईसी जैसे तमाम राष्ट्र की सम्पत्तियों और विभागों को अपने चहेते उद्योगपतियों के हाथों बेच रही है।

जिन विभागों में नौजवानों को नौकरियां मिलने की गुंजाइश थी उन्हें निजी हाथों में बेचकर नौजवानों के मुँह का निवाला छीन रही है। जैसे ईस्ट इंडिया कम्पनी देश का सारा पैसा लूटकर इंग्लैंड भेजा करती थी, वैसे ही भाजपा सरकार देश को लूटकर अडानी और अम्बानी की तिजोरियां भरने पर लगी हुई है।

हिन्दू राष्ट्र की मांग करने वाले संविधान विरोधी हैं

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि संविधान की कसम खाने वाले पीएम-सीएम हिन्दू राष्ट्र की माँग करते है ,जो अपने आप मे संविधान विरोधी है। हमारा संविधान पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की कल्पना करता है। हिन्दू मुस्लिम का नारा देकर भाईचारे का कत्लेआम कराने पर लगे हुए है। राष्ट्रवाद का नारा देने वाले लोग आज राष्ट्र के साथ मजाक कर रहे है, खिलवाड़ कर रहे है।

सम्राट अशोक मौर्य को भुला दिया

सत्ता में बैठे लोग आज सम्राट अशोक को भूल गए है और जिनका कोई योगदान नही उन्हें आदर्श के रूप में स्थापित करते है। इस दौरान मीडिया से बात करने के दौरान स्वामी मौर्य ने भाजपा और मोदी-योगी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। स्वामी मौर्य ने कहा कि"हमारा संविधान पंथ निरपेक्ष राष्ट्र की कल्पना करता है। तो वहीं पर संविधान की कसम खाने वाले प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री हिंदू राष्ट्र की मांग करते हैं। जो अपने आप में संविधान विरोधी है।" हिंदू मुस्लिम का नारा देकर भाईचारे का कत्लेआम कराने पर हैं लगे हुए है। स्वामी प्रसाद ने आगे कहा कि स्वाभाविक रूप से राष्ट्रवाद का नारा देने वाले लोग आज राष्ट्र के साथ मजाक कर रहे हैं, खिलवाड़ कर रहे हैं। भारतीय संविधान अनुच्छेद 15 के अंतर्गत संविधान में स्पष्ट किस बात की व्याख्या है। धर्म-जन्म, जात-लिंग और जन्मस्थान के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे, फिर भी संविधान की कसम खाने वाले लोग समाज के लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। हिंदू मुस्लिम का नारा देकर भाईचारे का कत्लेआम कराने पर लगे हुए हैं। जिनका कोई योगदान नहीं था उनको आदर्श के रूप में स्थापित करते हैं।

सम्राट अशोक के जमाने में हमारे राष्ट्र की सीमा इराक और ईरान से लगी हुई थी।नित्य प्रति भारत खंड-खंड होता गया। आज उसके कई टुकड़े हो गए लेकिन सत्ता में बैठे हुए लोग स्वर्ण अक्षरों में इतिहास में नाम दर्ज कराने वाले सम्राट अशोक को भूल गए हैं। जिनका कोई योगदान नहीं था उनको आदर्श के रूप में स्थापित करते हैं। जिन्होंने अखंड भारत का निर्माण किया उनका नाम लेना तक पसंद नहीं करते हैं। भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी बन गई है।

आजादी के बाद भाजपा पहली सरकार है जो राष्ट्र की संपत्ति और विभागों को अपने चहेते उद्योगपतियों के हाथों में बेच रही है। देश के सभी बंदरगाह, एयरपोर्ट, एयर इंडिया, रेलवे स्टेशन और कई दर्जन ट्रेनें, एलआईसी आदि अपने चहेते उद्योगपति अडानी और अंबानी के हाथों अरबों खरबों की संपत्ति कौड़ियों के दाम में बेच दिया है। बैंक इन पर अलग से मेहरबान है। यानी जिन विभागों में नौजवानों को नौकरी मिलने की गुंजाइश थी उन विभागों को निजी हाथों में बेचकर सरकार नौजवानों के मुंह का निवाला छीन रही है। आज भाजपा सरकार ईस्ट इंडिया कंपनी बन गई है। जिस तरह से ईस्ट इंडिया कंपनी सारा का सारा पैसा लूटकर इंग्लैंड भेजा करती थी। वैसे ही भाजपा सरकार देश को लूट कर अडानी और अंबानी की तिजोरियां भरने पर लगी हुई है।

Tags:    

Similar News