UP Budget 2024 Live: राज्यपाल का अभिभाषण खत्म, प्रदेश सरकार पर बोलीं- खेल को बढ़ावा, विकास को मिला रास्ता और अपराध पर लगाम

UP Budget 2024 Live: यूपी का बजट सत्र आज यानी 2 से 12 फरवरी तक चलेगा। सरकार पांच फरवरी को बजट पेश करेगी।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-02-02 05:13 GMT

UP Budget 2024 Live (Pic: Social Media)

 UP Budget 2024 Live: उत्तर प्रदेश का विधानमंडल बजट सत्र आज यानी शुक्रवार (2 फरवरी) से शुरु हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दोनों सदनों के संयुक्त अभिभाषण के साथ शुक्रवार से यूपी विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हुआ। यह साल 2024 में विधानमंडल का प्रथम सत्र और 18 वीं विधानसभा का सातवां सत्र है। बता दें कि पांच फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे। उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होगी। 6 और 7 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

यहां देखें लाइव अपडेट

Full View


योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट पेश होगा

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह तीसरा बजट पेश होगा, जिसका आकार लगभग 7.3 लाख करोड़ अनुमानित है। बजट में अयोध्या काशी, मथुरा व अन्य तीर्थ क्षेत्रों के विकास पर फोकस कर सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को धार देगी, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बजट के जरिए युवाओं महिलाओं, किसानों और कामगारों को साधने का भा प्रयास किया जाएगा।

Live Updates
2024-02-02 06:52 GMT

UP Budget 2024 Live: बीजेपी के सभी विधायक और मंत्री जय श्री राम का पटका डालकर सदन पहुंचे। विपक्षी दलों के शोर का जवाब जय श्रीराम के नारों से दिया। 

2024-02-02 06:27 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी है, विपक्षी राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगा रहे हैं। इससे उन्हे भाषण पढ़ने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

2024-02-02 06:22 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसके लिए प्रत्येक जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। 

2024-02-02 06:19 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के दौरान, विपक्षी राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। इस पर राज्यपाल ने भी जवाब दिया और कहा कि कौन चला जाएगा, ये बाद में पता चलेगा। मैं तो जाने वाली नहीं। इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण पढ़ना जारी रखा। 

2024-02-02 06:16 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में नैमिषारण्य का भी जिक्र किया है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। रामायण संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। नैमिषारण्य में वेद केंद्र का निर्माण किया जा रहा है।

2024-02-02 06:05 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 2026 के मुकाबले 2023 में सुधार आया है। डकैती, महिला संबंधी अपराध में कमी आई है। प्रदेश सरकार वन ट्रिलियन डॉलर के लिए नियोजित प्रयास कर रही है। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार को किसानों का हितैषी बताते हुए कहा गन्ना मूल्य 20 रूपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। 

2024-02-02 06:02 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा रामनगरी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव ने अयोध्या को नई पहचान दी है और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं। 

2024-02-02 05:56 GMT

UP Budget 2024 Live: अभिभाषण के दौरान लगातार हो रहे हंगामे से नाराज होकर राज्यपाल ने कुछ देर के लिए अभिभाषण बंद कर दिया और विपक्ष के सदस्यों की तरफ देखकर कहा कि और शोर मचाइए। इसके बाद दोबारा अभिभाषण पढ़ना शुरु कर दिया। विपक्षी सदस्य सदन के अंदर योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे हैं। 

2024-02-02 05:51 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा सरकार ने अपराधों के नियंत्रण के लिए मजबूत कानून व्यवस्था, बिजली सप्लाई में निरंतरता पर खास ध्यान दिया है, जिससे कि प्रदेश में उद्योगों को बड़ी सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश तेज गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही प्रदेश पांच हवाईअड्डों वाला प्रदेश बन जाएगा।

2024-02-02 05:49 GMT

UP Budget 2024 Live: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा देश में रामराज्य के प्रारंभ का प्रतीक है। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार तारीफ करते हुए कहा कि इससे राज्य को बड़ा लाभ हुआ है।

Tags:    

Similar News