UP Assembly Budget Session Live Update: हंगामे के साथ फिर शुरू हुई सदन की कार्यवाही, सीएम योगी ने कहा- भाषा की लड़ाई चल रही
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
UP Budget Session 2025 Live: ADCP मनीषा सिंह ने कहा, "विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है जिसके मद्देनजर हम लोगों द्वारा सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। विधानसभा के चारों ओर के क्षेत्र को 6 भागों में विभाजित किया गया है। विधानसभा के आस-पास CCTV कैमरे लगे हुए हैं जिनके द्वारा हम निगरानी कर रहे हैं।"
11 बजे शुरू होगी सदन की कार्यवाही
UP Assembly Budget Session Live Update: यूपी सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसमें विधान सभा और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अध्यादेश, अधिसूचना आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
राज्यपाल करेंगे संयुक्त सदन को संबोधित
UP Budget: यूपी विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहले दिन संबोधित करेंगी।
बजट के दौरान इन भाषाओँ में कर सकेंगे बात
UP Budget: यूपी विधानसभा में सदस्य अब अवधी,भोजपुरी,बुंदेली और ब्रज बोली में भी अपनी बात कह सकेंगे। इसका अनुवाद किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष की नई पहल।
कब तक चलेगा यूपी बजट सत्र
UP Budget Live: 18 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा बजट सत्र। बीच में 5 दिन का अवकाश भी रहेगा।