UP Budget 2023: वित्त मंत्री का बजट भाषण रोजगार महिलाओं और किसानों पर रहा केंद्रित, मुफ्त सिलेंडर की घोषणा

Report :  Jugul Kishor
Update:2023-02-22 14:15 IST
Live Updates - Page 4
2023-02-22 06:48 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: कृषि विश्वविद्यालय के लिए 35 करोड़ प्रस्तावित: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: प्रदेश के 4 कृषि विश्वविद्यालयों में एग्रीटेक स्टार्टअप योजना के लिए 20 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। कृषि विश्वविद्यालय कानपुर, अयोध्या, चाँदा तथा मेरठ में अवस्थापना कार्यों के लिए लगभग 35 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

2023-02-22 06:46 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: गन्ना खेती में ड्रिप इरीगेशन संयंत्र की स्थापना हुई: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा गन्ना मूल्य मद की धनराशि के व्यावर्तन पर पूर्ण अंकुश लगा हैं। विगत पांच वर्षों में 27,531 हेक्टेयर गन्ना खेती में ड्रिप इरीगेशन संयंत्र की स्थापना हुई है। इससे 50 प्रतिशत तक सिंचाई जल की बचत होगी।

2023-02-22 06:44 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: ग्राम पंचायतों में सखी की पद स्थापना का कार्य किया जा रहा: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022 2023 में प्रदेश के 5,89,189 ग्राम पंचायतों में विभिन्न बैंकों के माध्यम से बैकिंग बिजनेस करेस्पॉण्डेंट सखी की पद स्थापना का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में 34,292 बी०सी० सखी द्वारा 7,846 करोड़ रूपये से अधिक का वित्तीय लेनदेन किया गया है।

2023-02-22 06:41 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किया: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किया गया है। कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रदेश के 100 आकाक्षात्मक विकास खड़ों में केन्द्र / राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने के लिए विधिक प्रक्रियान्तर्गत शोधार्थियों का चयन किया गया है। योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2023- 2024 के बजट में 05 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।  

2023-02-22 06:37 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: वर्ष 2023-2024 में 12,39,877 आवासों का लक्ष्य प्रस्तावित: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वर्ष 2021-2022 में आवंटित 4,33,536 आवास निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 4,24,344 आवासों का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है तथा शेष आवास निर्माणाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2022 2023 में 8,62,767 आवासों के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसके सापेक्ष निर्माण कार्य प्रगति के विभिन्न चरणों पर है। वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 12,39,877 आवासों का लक्ष्य प्रस्तावित है। योजना हेतु 9000 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।

2023-02-22 06:36 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: बुन्देलखण्ड की विशेष योजना के लिए 600 करोड़ रूपये : वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के के लिऑए वित्तीय वर्ष 2023-2024 में नये कार्यों हेतु 1500 करोड रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। बुन्देलखण्ड की विशेष योजना के लिए 600 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। पूर्वावल की विशेष योजनाओं के लिए 525 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

2023-02-22 06:31 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए 585: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के लिए वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में 585 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के लिए 465 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था का प्रस्ताव है। दिल्ली-गाजियाबाद मेरठ कॉरिडोर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2023- 2024 में 1306 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है। वाराणसी, गोरखपुर व अन्य शहरों में मेट्रो रेल परियोजना के कियान्वयन के लिए 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था का प्रस्ताव है।

2023-02-22 06:29 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: गांवो में 1.93 लाख सोलर पॉवर पैक संयंत्रों की स्थापना की गयी: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न ग्रामों के गरीब परिवारों के घरों पर प्रकाश, पखे एवं मोबाइल चार्जिंग की सुविधा के लिए 1.93 लाख सोलर पॉवर पैक संयंत्रों की स्थापना करायी गयी है। ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक मार्ग प्रकाश की सुविधा के लिए सोलर स्ट्रीट लाईट संयंत्रों की स्थापना की योजना क्रियान्वित की जा रही है जिसके अन्तर्गत लगभग 3.10 लाख सोलर स्ट्रीट लाइट सयंत्रों की स्थापना करायी जा चुकी है।

2023-02-22 06:27 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: जिला मुख्यालय पर 24 घण्टे व गांवों को 18 से 20 घंटे मिल रही बिजली: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान में जिला मुख्यालय पर 24 घण्टे तहसील मुख्यालय पर 20 से 22 घण्टे और गांवों को 18 से 20 घण्टे बिजली दिये जाने का रोस्टर निर्धारित है। 01 अप्रैल, 2017 से पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में 14:38 घण्टे तहसील क्षेत्र में 16:58 घण्टे तथा शहरी क्षेत्र में 21:08 घण्टे आपूर्ति के सापेक्ष वर्ष 2022-23 में माह अप्रैल, 2022 से अक्टूबर 2022 तक औसतन ग्रामीण क्षेत्र में 17:26 घण्टे, तहसील क्षेत्र में 20:52 घण्टे तथा शहरी क्षेत्र में 23:26 घण्टे आपूर्ति की गई।

2023-02-22 06:24 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: पिछले कार्यकाल में 20 परियोजनायें पूर्ण: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल में 20 परियोजनायें पूर्ण की गयी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से 21.42 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित हुई जिससे 44 लाख 72 हजार कृषक लाभान्वित हो रहे हैं।

Tags:    

Similar News