कांग्रेस के ये 9 चेहरे: मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला-नगर अध्यक्षों का एलान

आज यूपी कांग्रेस के 9 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गयी। इसमें पांच शहर अध्यक्ष व चार जिलाध्यक्ष शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव ने इसकी जानकारी दी।

Update: 2020-09-24 15:08 GMT

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। विधानसभा चुनाव आते देख यूपी कांग्रेस ने संगठन को मजबूती देने का काम तेज कर दिया है। पार्टी सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अपना काम कर रही है। इसी के तहत आज यूपी कांग्रेस के 9 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गयी। इसमें पांच शहर अध्यक्ष व चार जिलाध्यक्ष शामिल हैं।

कांग्रेस ने जिला व नगर अध्यक्ष घोषित किए

अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव के सी वेणुगोपाल की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि यूपी कांग्रेस के 9 जिलाध्यक्षों के नामों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें...

गंगा सहाय राजपूत को एटा

अदनान को कासगंज,

पूरन प्रकाश शुक्ला फर्रूखाबाद,

अरूण कुमार तिवारी इलाहाबाद जमुनापार,

तकजीम हसन खान शाहजहांपुर

नौशाद हुसैन सुल्तानपुर

अजय शुक्ल बरेली,

आदर्श अग्रवाल बहराइच

धीरज श्रीवास्तव को रायबरेली शहर का अध्यक्ष बनाया गया है।

सोनभद्र और आजमगढ़ कांग्रेस की नई जिला-शहर इकाइयां

यहां यह बताना जरूरी है कि संगठन के लिहाज से कांग्रेस की कुल 130 जिला-शहर इकाइयां थीं, लेकिन इस साल सोनभद्र शहर और आजमगढ़ नई इकाई बनाई गई है। इस तरह कुल 132 इकाइयां हो गईं। कई चरणों में अध्यक्ष घोषित किए जाते रहे।

ये भी पढ़ेंः कश्मीर में मौत का तांडव: आतंकियों ने वकील को मारी गोली, मची सनसनी

पहले 17 नामों की हो चुकी घोषणाः

इसके पहले जुलाई में पार्टी ने कुल 17 नामों की घोषणा हुई है, जिनमें सात ब्राह्मण हैं, जबकि चार मुस्लिम हैं। अब जो आठ शहर अध्यक्ष बचे हैं, उनमें भी कानपुर नगर सहित कुछ शहरों में ब्राह्मण अध्यक्ष बनाए जाने की ही पूरी संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- योगी के मंत्रियों तक पहुंची महामारी, एक और मंत्री की कोरोना रिपोर्ट आयी पाॅजिटिव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News