UP Election 2022: चुनावों से पहले BJP को जोर का झटका, भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा सपा में शामिल

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनावों से पहले बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-10 06:52 GMT

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें जितना पास आती जा रही है, सियासी गलियारों में फेर-बदल काफी तेजी से होने लगी है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ताजा जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

 उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के ब्राम्हण विधायक राधा कृष्ण शर्मा  ने पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। आज दोपहर राधा कृष्ण शर्मा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेष यादव से मुलाकात कर पार्टी सदस्यता ली। बदायूं जिले के बिल्सी से भाजपा विधायक राधाकृष्ण शर्मा के समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने से  प्रदेश में चल रही ब्राम्हण राजनीति का समाजवादी पार्टी लाभ उठा सकती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा कृष्ण शर्मा को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे। इस विधानसभा सीट पर कुल वोटों 334,037 में 196,030 वोट पडे थें। इसमें 82,070 वोट पाकर भाजपा जीती थी। और उसका वोट प्रतिशत 41.87 प्रतिशत रहा था। उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याषी 2017 में भारतीय जनता पार्टी से पंडित राधाकृष्ण शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी के मुसर्रत अली बिट्टन को 26979 वोटों के मार्जिन से हराया था।

बिल्सी विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में  है। 2017 में बिल्सी में कुल 41.87 प्रतिशत वोट पड़े। बिल्सी विधानसभा सीट बदायूं के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं संग मित्र मौर्य, जो भारतीय जनता पार्टी से हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुसर्रत अली   को 18454 से हराया था।

Tags:    

Similar News