UP Election 2022: कांग्रेस का भर्ती विधान घोषणा पत्र जारी, सरकारी नौकरी देने का वादा, लाखों महिलाओं को रोजगार

Congress Manifesto: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपना घोषणापत्र भर्ती विधान जारी कर दिया है.

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2022-01-21 07:18 GMT

कांग्रेस का घोषणापत्र (फोटो-न्यूजट्रैक)

Congress Manifesto: कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लिए अपना घोषणापत्र भर्ती विधान जारी कर दिया है कांग्रेस की महासचिव यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने इसे याद दिल्ली से जारी किया है घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या युवाओं के सामने रोजगार की है इसलिए कांग्रेस युवाओं को नौकरी कैसे दिलाएगी इस घोषणापत्र में शामिल किया गया है।


राहुल गांधी ने कहा कि हम रख नफरत की राजनीति नहीं करते हम उत्तर प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं पर खरे उतरने की पूरी कोशिश करेंगे और यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर घंटे 880 युवा अपनी नौकरी खोजते हैं और पिछले 5 सालों में करीब 16 लाख युवाओं का रोजगार छिन गया है।

कांग्रेस के प्रमुख वादे


20 लाख सरकारी नौकरी की गारंटी

8 लाख महिलाओं को आरक्षित पदों पर सरकारी नौकरी देने का वादा

प्राथमिक स्कूलों में डेढ़ लाख खाली पद भरे जाएंगे

बेसिक शिक्षा में खाली एक लाख हेड मास्टर के पद भरे जाएंगे

5000 करोड़ का स्टार्टअप फंड मिलेगा

30 साल से कम उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र के बारे में बताते हुए कहा कि या घोषणा पत्र यूपी के युवाओं महिलाओं किसानों को ध्यान में रखकर उनसे बात करके तैयार किया गया है आज उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है और कांग्रेस का इस पर पूरा फोकस रहेगा उन्होंने कहा कि वह झूठे वादे करने नहीं बल्कि अपने वादों को पूरा कर के युवाओं को रोजगार देगी।

ये जो भर्ती विधान है, इसे बनाने के लिए हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे यूपी में युवाओं से बात की और उनकी परेशानियों के बारे में पूछा। उन्हीं चर्चाओं से ये भर्ती विधान निकला है। युवाओं का उत्साह टूट गया है, हम युवाओं को भरोसा देना चाहते हैं कि हम कैसे उनका भरोसा बहाल करेंगे, कैसे रोजगार देने में उनकी मदद करेंगे। इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है। प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे। माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा।

हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा

संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी।

एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है। हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है।


एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे।

युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर प्रदान किये जाएंगे। मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा।'

प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए। हम आपके भविष्य की ठोस बात करना चाहते हैं।

आज चुनाव में जाति पर आधारित और सांप्रदायिक प्रचार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सकारात्मक बातें हों और आपके भविष्य की बातें हों ताकि आपका भविष्य उज्जवल हो सके।

 


Tags:    

Similar News