UP Global Investors Summit 2023: वैश्विक मंच पर यूपी चमका, 35 लाख Cr. रुपए से अधिक निवेश प्रस्ताव मिले..CM योगी बोले

UP Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश में रविवार 12 फरवरी को तीन दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आखिरी दिन है। समिट के समापन समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-12 13:20 GMT

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 

UP Global Investors Summit 2023: उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार (12 फ़रवरी) की शाम समापन हो गया। लखनऊ में बीते तीन दिनों से ये कार्यक्रम चल रहा था। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 फ़रवरी को किया था। समापन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। सीएम योगी ने कहा, यूपी के वैश्विक निवेश महाकुंभ को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ऊंचाई मिली है।'

सीएम योगी ने आगे कहा, पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को जो पहचान मिली, उसका लाभ हमें इस ग्लोबल इंवेस्टर समिट में मिला। वैश्विक मंच पर यूपी की ओर लोगों का आकर्षण बना। उन्होंने कहा, प्राचीन नगरी काशी, रामलला की जन्मभूमि अयोध्या और कृष्ण जी की जन्मभूमि मथुरा तथा गंगा-यमुना का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है। सीएम आदित्यनाथ ने कहा, उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहा है। प्रदेश का ओडीओपी आज दुनियाभर में जाना जा रहा है। 

Live Updates
2023-02-12 13:25 GMT

पूर्वांचल के लिए 9 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश को 33 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। पहले निवेश का मतलब NCR होता था। लेकिन, आज निवेश प्रदेश के सभी 75 जनपदो में हुए हैं। पूर्वांचल कभी विकास से अनभिज्ञ था। आज पूर्वांचल के लिए 9 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव आया है। उन्होंने कहा, हम इस निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 93 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगा। ये समारोह नए भारत के विकसित उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित करेगा। सभी निवेशकों,सभी वैश्विक समुदाय, कंट्री पार्टनर्स को मैं भरोसा देता हूं कि आपके विश्वास पर उत्तर प्रदेश खरा उतरेगा।'

2023-02-12 13:22 GMT

'निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू' 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'उत्तरप्रदेश सरकार की 25 सेक्टोरियल नीति के तहत उद्यमी यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं। सीएम ने ये भी कहा कि, 'उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू की गई। ये सफलता का कारण है। निवेशकों को समय से इंटेट मिल सके, इसलिए ये प्रयास किया गया है। ये लागू करने के कारण आज निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।'

2023-02-12 13:20 GMT

मुख्यमंत्री बोले- ODOP आज दुनिया भर में जाना जा रहा

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, उत्तर प्रदेश के वैश्विक निवेश महाकुंभ को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई ऊंचाई मिली है। पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को जो पहचान मिली। उसका लाभ हमें इस GIS 2023 में मिला। वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश लोगों का आकर्षण बना। प्राचीन नगरी काशी,रामलला की जन्मभूमि अयोध्या,कृष्ण जी की जन्मभूमि मथुरा ,गंगा यमुना का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 'उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से दुनिया के आकर्षण का केंद्र रहा है। उत्तरप्रदेश का ओडीओपी आज दुनिया भर में जाना जा रहा है। कहा कि उत्तरप्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा श्रम बाजार बना है,योग्य व स्किल्ड युवा यहां के पहचान हैं।'

2023-02-12 11:45 GMT



राष्ट्रपति - योगी सरकार ने दूरदर्शितापूर्ण नीति को धरातल पर उतारा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधन में बोलीं, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूरदर्शितापूर्ण नीति को धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा, यूपी देश का सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य है। देश की अर्थव्यवस्था में इस राज्य का योगदान भी बड़ा है। इस लिहाज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे आयोजन प्रदेश की उन्नति और प्रगति में महती भूमिका निभा सकते हैं। यूपी में पूरी क्षमता है कि वो देश का ग्रोथ इंजन बन सकता है।  

2023-02-12 11:35 GMT



'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' बना आकर्षण का केंद्र'

राष्ट्रपति मुर्मू राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना (vrindavan yojna) में जारी यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बोलीं, 'यूपी एक जिला एक उत्पाद (one district one product) के निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। आने वाले समय में प्रदेश का लघु और मध्यम उद्योग देश के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।'

2023-02-12 11:31 GMT

'यूपी देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने में सक्षम'

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए कहा, कि 'यूपी देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका निभाने के लिए सक्षम है। उत्तर प्रदेश विकास पथ पर बढ़ने को तैयार है। उन्होंने कहा, यूपी के किसान अन्नदाता हैं। प्रदेश चीनी, आम और दूध के उत्पादन में सबसे आगे है। प्रदेश में विकास की असीम संभावनाएं हैं।'

2023-02-12 11:17 GMT



राष्ट्रपति मुर्मू समिट के समापन कार्यक्रम में बोलीं- यूपी विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा

यूपी GIS 2023 का रविवार को समापन कार्यक्रम जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए बोलीं, यूपी विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। समिट के सफल आयोजन के लिए उन्होंने योगी सरकार को बधाई दी।' 


2023-02-12 11:01 GMT



CM योगी ने राष्ट्रपति को गणेश की मूर्ति भेंट की

UP Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जब मंच पर आईं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की। 

2023-02-12 10:56 GMT



UP Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश सरकार के सभी बड़े मंत्री पहुंचे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंच पर आसीन हैं। उनके साथ गवर्नर आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बैठे हैं। 

2023-02-12 10:34 GMT

UP Global Investors Summit 2023 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन्वेस्टर्स समिट में पहुंच गयी हैं। 

Tags:    

Similar News