UP Police Bharti 2023: बड़ी खुशखबरी, 52,699 सिपाहियों की होगी सीधी भर्ती, जानें अन्य जानकारी

UP Police: योगी सरकार यूपी पुलिस के इतिहास में होने वाली सबसे बड़ी भर्ती करने जा रही है। यूपी में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की जाएगी, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

Update: 2023-06-20 04:19 GMT
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार खुशखबरी लेकर आयी है। योगी सरकार यूपी पुलिस के इतिहास में होने वाली सबसे बड़ी भर्ती करने जा रही है। यूपी में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती की जाएगी, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारियों को 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद आप आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती में 25 लाख तक आवेदनों के आने की उम्मीद है।

पुलिस के इन विभागों में होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश के अंदर इतने बड़े स्तर पर सिपाहियों की भर्ती पहली बार होने जा रही है। प्रदेश के अंदर 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती होगी, जिसमें 41,811 सिपाही नागरिक पुलिस में भर्ती होंगे। इसके अलावा 8,540 सिपाही पीएससी, 1,341 सिपाही विशेष सुरक्षा बल में भर्ती होंगे। जल्दी ही भर्ती के लिए कार्यदायी संस्था का चयन किया जाएगा, साथ ही माना जा रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

पहले 35,757 पदों पर होनी थी भर्ती

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के अंदर पहले 35,757 पदों पर सिपाही की भर्ती होनी थी। कार्यदायी संस्था का चयन करने के लिए सूचना जारी की गई थी। इसमें केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने ही हिस्सा लिया था। लेकिन बाद में टीसीएस ने सॉल्वर गैंग और परीक्षा में सेंधमारी होने के कारण अपने हाथ खींच लिए थे। इस बजह से बाद में सूचना को निरस्त कर दिया गया था। लेकिन इस बार बड़े स्तर भर्ती की खबर मिलने से नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अब आप सोच रहें होंगे कि सिपाही भर्ती में भाग लेने के लिए किस योग्यता की जरुरत पड़ेगी, तो आपको बता दें कि सिपाही भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट में उतीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानदंडों को पूरा करना होगा। सिपाही भर्ती का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मापदंड परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर चयन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News