वाल्मीकि समाज का हल्ला बोल: 1 घंटे पूरे शहर का किया चक्का जाम, की नारेबाजी

वाल्मीकि समाज के लोगों ने लगभग सहारनपुर घंटाघर चौक को 1 घंटे तक बंद रखा। जिससे पूरा सहारनपुर शहर पूरे 1 घंटे के लिए थम गया।

Update: 2020-10-01 13:25 GMT

सहारनपुर: सहारनपुर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने किया बड़ा प्रदर्शन। वाल्मीकि समाज के लोगों ने हाथरस कांड को लेकर घंटा घर जाम किया। घंटा घर जाम कर वाल्मीकि समाज के लोगों ने सहारनपुर को एक घंटे जाम कर दिया। इस दौरान कई हजारों की तादाद में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

वाल्मीकि समाज ने किया शहर का चक्का जाम

हाथरस में युवती के साथ हुए दुष्कर्म के बाद उसके शरीर के साथ हुए बर्बरतापूर्व व्यवहार पर जहां दिल्ली में जाकर युवती की मौत हुई और पुलिस के द्वारा रात के समय उसके शरीर को बिना परिवार को दिखाए जलाया गया। जिसके बाद से ही देश भर में बड़े-बड़े आंदोलन व प्रदर्शन किया जा रहे हैं। जिसके चलते आज सहारनपुर में वाल्मीकि समाज का एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- सरकार द्वारा गांव में पार्कों का लोकार्पण, मुख्य विकास अधिकारी ने काटा फीता

वाल्मीकि समाज ने किया चक्का जाम प्रदर्शन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- बहू-बेटियों को न्याय: आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान, गांधी जयंती पर करेंगे उपवास

जिसमें हजारों की संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर निगम में एकत्र होकर पहले तो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नगर निगम से निकल घंटाघर पहुंचकर शहर का चक्का जाम कर दिया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने लगभग सहारनपुर घंटाघर चौक को 1 घंटे तक बंद रखा। जिससे पूरा सहारनपुर 1 घंटे के लिए थम गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने वाल्मीकि समाज के लोगों को समझाया।

वाल्मीकि समाज ने किया चक्का जाम प्रदर्शन (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- 40 मौतों से हिली दिल्ली: 24 घंटों में मच गया हाहाकार, कोरोना ने मचाया कहर

बाद में वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों ने अपना ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा और जाम को खोला। लेकिन वाल्मीकि समाज के लोगों ने सरकार को एक बार फिर से चेतावनी दी है और कहा है कि अगर रेप पीड़िता के दोषियों को फांसी की सजा नहीं दी गई दो फिर से बड़ा आंदोलन होगा। साथ ही साथ उन्होंने बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

रिपोर्ट- नीना जैन

Tags:    

Similar News