यूपी विधानसभा उपचुनाव: 11 सीटों पर शाम 6 बजे तक 47.05% हुआ मतदान

सोमवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों की 53 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है, इनमें 51 विधानसभा सीट और 2 लोकसभा सीटें शामिल है।

Update: 2019-10-21 03:28 GMT

नई दिल्ली: सोमवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसके साथ ही देश के 18 राज्यों की 53 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हुई। इनमें 51 विधानसभा सीट और 2 लोकसभा सीटें शामिल थी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में 55.83% मतदान हुआ, वहीं हरियाणा में 62.64% मतदान हुआ। तो आईये आपको उत्तर प्रदेश उपचुनाव के बारे में अपडेट कराते हैं।

Live Updates...

समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 6 बजे तक 40.49 प्रतिशत और सतारा में 48.40 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 6 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ।

अरुणाचल प्रदेश में 4.30 बजे तक 89.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

रामपुर विधानसभा उपचुनाव में 6 बजे तक 44% मतदान हुआ।

6 बजे तक यूपी के जलालपुर उपचुनाव में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है, तो वहीं दोपहर 3 बजे तक घोसी में 51% वोटिंग हुई।

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में 6 बजे तक 47% वोटिंग हुई।

समस्तीपुर लोकसभा सीट में 6 बजे तक 44.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

अंबेडकरनगर उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 58.08 प्रतिशत मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

जलालपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा ने गंभीर आरोप लगाया है। सपा के विधानपरिषद सदस्य हीरालाल यादव ने कहा कि यहां प्रेक्षक पिकनिक मनाने आए हैं। उन्होंने प्रशासन पर आचार संहिता की धज्जी उड़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के बाहरी नेता मतदान केंद्रों पर मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव की कोई संभावना नहीं।

रामपुर में डीएम आंजनेय कुमार सिंह बुजुर्ग मतदाता को सहारा देकर मतदान के लिए ले जाते हुए।

-प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ई-रिक्शा से मतदान करने पहुंची और उन्होंने कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर सभी को ई-रिक्शा से चलना चाहिए।

प्रतापगढ़ विधानसभा सीट उपचुनाव में 6 बजे तक 44 प्रतिशत मतदान हुआ। बाराबंकी में जैदपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में शाम 6 बजे तक 58 फीसदी लोगों ने मतधाकिर प्रयोग किया।

ओडिशा के बिजेपुर विधानसभा उपचुनाव में 100 साल की महिला लोचना नायक ने किया मतदान।

यह भी पढ़ें…कोर्ट के इस आदेश से बिजनेसमैन रतुल पुरी की मुश्किलें बढ़ी, पढ़ें क्या है ये पूरा मामला

लखनऊ कैंट विधानसभा उपचुनाव में शाम 6 बजे तक कुल 28 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें…अभी-अभी बड़ा हादसा: वोटरों से भरी बस का एक्सीडेंट, 3 की मौत

लखनऊ कैंट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेशचंद्र तिवारी ने पत्नी अर्चना तिवारी समेत परिवार के साथ किया मतदान।

यूपी में 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। इनमें गंगोह, रामपुर, इगलास (सुरक्षित), लखनऊ कैंट, गोविन्दनगर, मानिकपुर, प्रतापगढ़, जैदपुर (सुरक्षित), जलालपुर, बलहा (सुरक्षित) और घोसी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें…अयोध्या केस: जानें क्या है मोल्डिंग ऑफ रिलीफ, जिस पर हिन्दू और मुस्लिम पक्ष हैं आमने -सामने

बिहार 5 विधानसभा और 1 लोकसभा

बिहार में नाथनगर, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, बेलहर और किशनगंज विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इसके साथ ही समस्तीपुर लोकसभा सीट पर मतदान हो गया।

गुजरात, एमपी और राजस्थान

गुजरात में अमराईवाड़ी, खेरालू, थराद, लुणावाडा, बयाड और राधनपुर विधानसभा सीटों पर, तो वहीं मध्य प्रदेश की झाबुआ सीट और राजस्थान की मंडावा व खींवसर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। छत्तीसगढ़ में चित्रकूट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ।

तमिलनाडु, असम और सिक्किम

अरूणाचल प्रदेश की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ। तमिलनाडु की विक्रवंदी और नानगुनेरी विधानसभा सीट के लिए भी मतदान हुआ। असम में 4 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई, जिसमें रंगपारा, सोनारी, रतबारी और जनिया शामिल हैं। इसके साथ ही सिक्किम की 3 विधानसभा सीटों पोकलोक कामरंग, गंगटोक और मरताम-रुमटेक में वोटिंग हुआ।

हिमाचल और केरल

केरल की तिरुवनंतपुरम, अरूर (अलप्पुझा), कोन्नी (पथनामथिट्टा), एर्नाकुलम और मंजेश्वरम (कासरगोड) विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट पर वोट डाले गये, इसके साथ ही पुडुचेरी के कामराजनगर सीट के लिए भी वोटिंग हुई। हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों धर्मशाला और पच्छाद में भी मतदान हो चुका है।

 

Tags:    

Similar News