Jalaun News: आशिक के लिए पत्नी ने किया था पति का कत्ल, प्रेमी ने उसी महिला को उतारा मौत के घाट, सनसनीखेज खुलासा

Jalaun News: अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए महिला ने जिस प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। आज उसी प्रेमी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।

Update:2023-07-18 19:49 IST

Jalaun News: अपने प्यार को परवान चढ़ाने के लिए महिला ने जिस प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की। आज उसी प्रेमी ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। जालौन में प्रेम प्रसंग में हुए इस खूनी तांडव के बाद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से आलाकत्ल बरामद करने के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है।

महिला के शव के शिनाख्त के बाद हुआ खुलासा

पूरा मामला जालौन की कोंच कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक सोमवार को महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला था। पुलिस ने महिला की शिनाख्त रोशनी कुशवाहा के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। इस मामले का कोंच पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही खुलासा कर दिया। खुलासे के दौरान जो हकीकत सामने आई उसे सुन सभी दंग रह गए।

जमानत पर रिहा चल रहे थे प्रेमी-प्रेमिका

पुलिस ने मामले में सोनू कुशवाहा नामक शख्स को गिरफ्तार किया। जो कि रोशनी कुशवाहा के पति के कत्ल में भी आरोपी था। आरोपी सोनू कुशवाहा मृतिका रोशनी कुशवाहा का प्रेमी था। जिसका काफी वर्षों से रोशनी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वर्ष 2021 में रोशनी ने अपने प्रेमी सोनू व एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी। इस मामले में तीनों जेल गए थे और इस समय जमानत पर रिहा चल रहे थे।

किसी और से बात करने लगी थी रोशनी, नाराज प्रेमी ने की वारदात

मामले का खुलासा करते हुए सीओ कोंच ने बताया कि बीती 17 जुलाई को रोशनी अपने पिता के साथ कस्बा कोंच आई थी। जहां से आरोपी सोनू उसे बाइक पर बैठाकर ले गया था। जहां सुनसान जगह में उसने रोशनी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रोशनी से काफी समय से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन कुछ समय से किसी और से बात कर रही थी। उससे शादी के लिए मना कर रही थी। जिससे नाराज होकर उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Tags:    

Similar News