योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों का जिला प्रभार भी तय

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रदेश के जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी हो गयी है। नियोजन विभाग ने सभी 75 जिलों के लिए प्रदेश सरकार में मंत्रियों को प्रभारी बनाया। अच्छा काम करने वाले मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार दिया गया है।

Update: 2019-08-29 11:23 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब प्रदेश के जिलों के प्रभारी मंत्रियों की नई सूची जारी हो गयी है। नियोजन विभाग ने सभी 75 जिलों के लिए प्रदेश सरकार में मंत्रियों को प्रभारी बनाया। अच्छा काम करने वाले मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार दिया गया है। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के साथ केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के क्रियान्वन की समीक्षा भी करेंगे।

ये भी देखें:यूपी: राज्यसभा की दो सीटों पर 23 सितंबर को होगा मतदान

उप मुख्यमंत्री - केशव प्रसाद मौर्य - कानपुर नगर और मैनपुरी

उप मुख्यमंत्री - डॉ. दिनेश शर्मा आगरा और रायबरेली

वित्त मंत्री - सुरेश खन्ना - लखनऊ और गाजियाबाद

ऊर्जा मंत्री - श्रीकांत शर्मा - मेरठ और बरेली

औद्योगिक विकास मंत्री- सतीश महाना - मथुरा और हरदोई

जल शक्ति मंत्री - महेंद्र सिंह - प्रयागराज और मुरादाबाद

पंचायतीराज मंत्री - भूपेंद्र सिंह चैधरी - हाथरस और कन्नौज

नगर विकास मंत्री - आशुतोष टंडन - वाराणसी

वन मंत्री - दारा सिंह चैहान - बाराबंकी और मिर्जापुर

पशुधन मंत्री - लक्ष्मीनारायण चैधरी - बदायूं

समाज कल्याण मंत्री - रमापति शास्त्री - गोरखपुर

विधि एवं न्याय मंत्री - ब्रजेश पाठक - रामपुर और अंबेडकरनगर

गन्ना विकास मंत्री - सुरेश राणा - अलीगढ़ और आजमगढ़

पर्यटन मंत्री - नीलकंठ तिवारी - अयोध्या और प्रतापगढ़

ये भी देखें:कभी चुसके सलमान! बस ऐसे देखते देखते बदल गए बॉलीवुड के भाई जान

स्वास्थ्य मंत्री - जयप्रताप सिंह - सुल्तानपुर

खादी ग्रामोद्योग मंत्री - सिद्धार्थनाथ सिंह - गोंडा

परिवहन मंत्री - अशोक कटारिया - बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी

बेसिक शिक्षा मंत्री - सतीश द्विवेदी - सोनभद्र

पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री - अनिल राजभर - बहराइच

वक्फ राज्यमंत्री - मोहसिन रजा - अमेठी

ये भी देखें:भारत उठा लें ये पांच कदम तो पाकिस्तान का हुक्का-पानी हो जाएगा बंद

महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार - स्वाति सिंह - सीतापुर

कौशल विकास मंत्री - कपिल देव अग्रवाल - बिजनौर

Tags:    

Similar News