Hardoi News: मासूम बच्ची बनी युवक की हवस का शिकार, चॉकलेट दिलाने के बहाने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Hardoi News: हरदोई में घर के बाहर खेल रही पांच साल की एक मासूम को 21 साल का युवक अपने घर चॉकलेट देने के बहाने से ले गया। जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2023-03-12 09:45 GMT

Hardoi News: आज बेटियां-मासूम बच्चियां घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ आय दिन दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं। यहां एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां घर के बाहर खेल रही पांच साल की एक मासूम को 21 साल का युवक अपने घर चॉकलेट देने के बहाने से ले गया। जहां उसने उस मासूम के साथ दुष्कर्म किया। रात के अंधेरे में आरोपी बच्ची को अचेत हालत में उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की खबर लगते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन-फानन में सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लोनार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक पांच साल की मासूम देर शाम को अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। इसी बीच वहां पहुंचा उसका पड़ोसी 21 वर्षीय पवन सिंह बच्ची को चाकलेट देने के बहाने से अपने घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी रात के अंधेरे में अचेत हालत में बच्ची को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

मासूम को अचेत हालत में देख कर उसके घर वाले सब कुछ समझ गए। घटना की जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह तत्काल गांव पहुंचे। सीओ की सख्ती से एक्शन में आई लोनार पुलिस ने रात में ही आरोपी पवन सिंह को दबोच लिया। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। जिले में ऐसे मामले आए बढ़ते जा रहे हैं। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाना जरूरी है।

Tags:    

Similar News