सवा लाख रुपये में बिक रहा मांस, अब विलुप्त होने की कगार पर ये जीव

जैसा कि सभी को पता है कि चीन में लोग जीव-जंतुओं को खाते हैं। लेकिन उसकी इस आदत की वजह से एक जीव विलुप्त होने की कगार पर आ चुका है। इस जीव का उपयोग केवल खाने ही नहीं बल्कि पारंपरिक चीनी दवाएं बनाने में भी किया जाता है।

Update: 2020-05-20 09:04 GMT

बीजिंग: जैसा कि सभी को पता है कि चीन में लोग जीव-जंतुओं को खाते हैं। लेकिन उसकी इस आदत की वजह से एक जीव विलुप्त होने की कगार पर आ चुका है। इस जीव का उपयोग केवल खाने ही नहीं बल्कि पारंपरिक चीनी दवाएं बनाने में भी किया जाता है। इस जीव को लिविंग फॉसिल (जीवित जीवाश्म) कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: रेलवे को बड़ी कामयाबी: मेक इन इंडिया की तर्ज पर हुआ तैयार, है सबसे शक्तिशाली

चाइनीज जायंट सैलामैंडर

यह एक बहुत ही दुर्लभ जीव है, जिसका नाम चाइनीज जायंट सैलामैंडर (Chinese giant salamander) है। यह चीन के यांग्तजे नदी जैसे कई जलस्त्रोतों में पाया जाता है। चीन के अलावा ये सैलामैंडर अमेरिका और जापान में भी मिलता है। लेकिन चीन में पाया जाने वाला सबसे बड़ा होता है। सैलामैंडर का इतिहास 17 करोड़ साल पुराना होने की वजह से इसे जीवित जीवाश्म कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह डायनासोर की प्रजाति से विकसित हुआ है।

दो किलो मांस के लिए देने होते हैं 1.13 लाख रुपए

चीन के लोगों ने इस सैलामैंडर को लोगों ने साल 1970 से खाना शुरू किया था। इसके बाद लोगों को चाइनीज जायंट सैलामैंडर इतना भाया कि इसकी खपत तेजी से होने लगी। इसका इतिहास जितना पुराना है उतनी ही महंगा ये खुद है। बता दें कि चीन में चाइनीज जायंट सैलामैंडर का दो किलो मांस 1500 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा के हिसाब से 1.13 लाख रुपए का मिलता है।

यह भी पढ़ें: Cyclone Amphan Live: अम्फान 200 km की रफ्तार से बढ़ रहा आगे, अलर्ट जारी

विलुप्त होने की कगार पर जायंट सैलामैंडर

चीन नें सैलामैंडर का ज्यादा मात्रा में उत्पादन करने के लिए इसके फार्म हाउस खुलने लगे हैं। लेकिन अब ये जीव विलुप्त होने की कगार पर आ चुका है। बता दें कि यह इकलौता ऐसा एंफीबियंस (उभयचर जीव) है, जो पूरी जिदंगी पानी के अंदर ही रहता है। जबकि इसमें मछलियों की तरह गिल्स नहीं होते हैं।

इंसानों के बराबर होती है लंबाई

इसकी त्वचा छेद वाली होती है, जिससे इन्हें ऑक्सीजन मिलता है। जायंट सैलामैंडर की आंखें बहुत ज्यादा ताकतवर ना होने के बावजूद भी ये अपने शिकार को पानी में उठने वाली तरंगों से पहचान लेते हैं। चीन में पाया जाने वाला जायंत सैलामैंडर सबसे लंबा होता है। जानकारी के मुताबिक, इसकी लंबाई इंसान के बराबर करीब 5.90 फीट तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें: महिलाओं ने तोड़ी हदें: बीयर के लिए उतार फेंके कपड़े, बच्चे को लटकाया बालकनी पर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News