भयानक विमान हादसा: सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत, लाशें गिन रहा देश

बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Update: 2020-03-04 04:55 GMT

दिल्ली: अमेरिका के शिकागो में बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बता दें कि एक छोटा विमान किसी वजह से अचानक जमीन पर गिर गया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ। घटना की जानकारी से पूरे देश में हाहाकार मच गया। मौके पर अधिकारियों ने पहुंच कर सभी यात्रियों के मरने की पुष्टि की।

शिकागो में विमान हादसे से तीन की मौत:

दरअसल, मामला अमेरिका का है, जहां शिकागो के मध्य इलिनोइस इलाके में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि विमान ने करीब आठ बजे के बाद आसमान में उड़ान भरी थी। जिसके बाद 8 बज कर 55 मिनट पर विमान में कोई तकनीकी खराबी हो आ गयी और प्लेन अचानक से ही जमीन पर जा गिरा।

ये भी पढ़ें: खौफ में देश: कोरोना ने भारत में ऐसे दी दस्तक, बढ़ रहा मरीजों का आंकड़ा

अचानक प्लेन जमीन पर गिरा:

विमान के गिरते ही भीषण धमाका हुआ। विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। मामले की जानकारी होते ही इलिनोइस की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वहीं कई अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय कॉरोनर कार्यालय ने हादसे के कारण विमान में सवार सभी लोगों के मरने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि विमान में तीन लोग मौजूद थे, जिनकी मौत हो गयी। वहां कि स्थानीय मीडिया के मुताविक, इस पूरी घटना की जांच अमेरिका नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत का ये देसी सर्च इंजन: चीन को देगा टक्कर, Google की भी करेगा छुट्टी

बता दें कि अमेरिका में इससे पहले भी विमान हादसा हो चुका है। दिसंबर साल 2019 में अमेरिका के दक्षिण डकोटा में प्लेन क्रैश में 9 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक इस विमान में 12 लोग सवार थे। इस विमान हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News