डोनाल्ड ट्रंप की बेटी को फ्लाइट में देख भड़का यात्री, कहा- 'ओह माय गॉड, दिस इज अ नाइटमेयर'

Update: 2016-12-23 15:03 GMT

न्यूयाॅर्क: अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका पर टिप्पणी करने वाले पैसेंजर को फ्लाइट से उतार दिया गया। घटना बुधवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार इवांका पति और बच्चों के साथ क्रिसमस की छुट्टियां मनाने हवाई जा रही थीं। वो न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। इसी दौरान यह घटना हुई।

कहा- तुम्हारे पिता देश को तबाह कर रहे हैं

हुआ दरअसल ये कि फ्लाइट में डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के बगल में एक शख्स बैठा था। उसने कहा, 'ओह माय गॉड, दिस इज अ नाइटमेयर। तुम्हारे पिता हमारे देश को बर्बाद कर रहे हैं।' एयरवेज क्रू के उसे रोकने की कोशिश पर वह और भड़क गया। उसने आगे कहा, 'ये हमारी फ्लाइट में क्यों हैं? इन्हें तो प्राइवेट प्लेन में जाना चाहिए।'

इवांका पति-पत्नी ने किया अनसुना

इस पूरे वाकये के कुछ देर बाद इस पैसेंजर को उसकी पत्नी के साथ फ्लाइट से उतार दिया गया। इस घटना का जिक्र इसी फ्लाइट में सवार डैन नाम के एक पैसेंजर ने वेबसाइट पर किया। डैन के मुताबिक, इवांका और उनके पति जेयर्ड ने उस शख्स की बातों पर ध्यान नहीं दिया। वो बेटों के साथ हंसी-मजाक में लगे रहे।

बदसलूकी करने वाले की पत्नी ने किया ट्विट

बताया जाता है कि इवांका से बदसलूकी करने वाला शख्स ब्रुकलिन का रहने वाला है। वह पेशे से वकील है। उसका नाम गोल्डस्टेन है। इस घटना के बाद उसकी पत्नी मैथ्यू लैसनर ने ट्वीट किया,जिसमें लिखा 'इवांका परिवार के साथ हमारी फ्लाइट में थीं। मेरे पति ने अपनी नाखुशी शांत शब्दों में जाहिर की थी, जिसे एयरवेज के ऑफिसर्स ने गलत ढंग से लिया और हमें फ्लाइट से नीचे उतार दिया।'

हालांकि इस पूरे वाकये पर इवांका या उनके परिवार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। इस बारे में अभी तक किसी ने कोई बयान नहीं दिया है।

Tags:    

Similar News