Dhaka Fire: बांग्लादेश के ढ़ाका में आग का कहर, 43 की मौत, 22 घायल, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद लोग

Dhaka Fire: आग 'कच्ची भाई' नाम के एक रेस्तरां में रात 9.45 बजे लगी थी। कड़ी मशक्कत के बाद 12.30 बजे रात दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शॉपिंग मॉल के भीतर से 75 लोगों को बाहार निकाला गया। इसमें 43 लोगों की मौत हो गई।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-03-01 03:13 GMT

Dhaka Fire (सोशल मीडिया) 

Dhaka Fire: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गुरुवार रात को भीषण आग लग गई। यह आग राजधानी स्थित एक छह मंजिला शॉपिंग मॉल में लगी। इसमें करीब 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि दर्जनों लोग से घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग का कहर इतना भयावह था कि लोगों को जान बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ा रहा था, जब रास्ता नहीं दिखा तो शॉपिंग मॉल की बिल्डिंग से लोगों ने छंलाग लगा दी।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- घटना में 43 लोगों की मौत

इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री समंता लाल सेन ने कहा कि राजधानी ढाका के डाउनटाउन इलाके में गुरुवार रात आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से दमकल विभाग के कर्मी पहुंच कर राहत बचाव का कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने शॉपिंग मॉल की बिल्डिंग में मौजूद जिंदा बचे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इस आग की घटना में अब तक 43 लोगों की मौत हुई है, जबकि 22 आग लगने से झुलसे, उन्हें इलाज के लिए अस्पतताल में भर्ती कराया गया है।

रेस्तरां की आग ने पूरे बिल्डिंग को लिया चपेट में

आग राजधानी स्थित 'कच्ची भाई' नाम के एक रेस्तरां में रात 9.45 बजे लगी थी। कड़ी मशक्कत के बाद 12.30 बजे रात दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। शॉपिंग मॉल के भीतर से 75 लोगों को बाहार निकाला गया। इसमें 42 बेसुध हालात में बाहर निकाले गए और सभी को सभी को ढाका मेडिकल कॉलेज और शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां 44 लोगों की मौत हो गई। 33 लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत घोषित किया, जबकि 10 लोगों को शेख हसीना नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल ने मृत घोषित किया।


कैसे लगी आग नहीं पता चला, टीम गठित

एक दमकलकर्मी ने बताया कि आग शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर मौजूद एक फेमस रेस्तरां में लगी। देखते ही देखते यह विकाल रूप ले ली और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि आग इस वजह से तेजी से फैल गई है, क्योंकि वहां कई रेस्तरां मौजूद थे और उनमें गैस सिलिंडर रखे हुए थे। हालांकि पूरी बिल्डिंग में आग रेस्तराओं में रखे गैस सिलिंडर फटने से लगी है, या फिर कहीं और कारणों से लगी है। इसकी सही जानकारी नहीं बाहर आ सकी है। आग लगने सही जानकारी के लिए दमकल विभाग ने एक टीम का गठन किया है, जो शॉपिंग मॉल में आग लगने के कारणों का पता लगाएगी।



Tags:    

Similar News