Bastille Day Parade: PM मोदी ने बैस्टिल डे परेड में की शिरकत, बजा 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...' धुन

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य अतिथि के तौर पर 'बैस्टिल डे परेड में शिरकत की। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'फर्स्ट लेडी' ब्रिगिट मैक्रों भी मौजूद रहीं।

Update:2023-07-14 16:38 IST
PM मोदी ने बैस्टिल डे परेड में की शिरकत (Social Media)

PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (14 जुलाई) को फ्रांस में 'बैस्टिल डे परेड' (Bastille Day Parade) में शिरकत की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ 'फर्स्ट लेडी' ब्रिगिट मैक्रों (Brigitte Macron) भी परेड के लिए पहुंची। पीएम मोदी को मुख्य अतिथि के तौर पर परेड में आमंत्रित किया गया है। बैस्टिल डे परेड का आयोजन पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में किया गया है। आज पेरिस के आसमानों में लड़ाकू विमानों का फ्लाई-पास देखा गया। प्रधानमंत्री मोदी भारत के दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्हें बैस्टिल डे परेड के लिए आमंत्रण मिला है।

खास बात ये है कि, भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के राफेल विमान भी फ्रांस के बैस्टिल डे परेड में शामिल हुए हैं। पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में इंडियन एयरफोर्स के राफेल विमानों ने भी फ्लाई पास्ट किया।

पंजाब रेजिमेंट ने बैस्टिल डे परेड में की शिरकत

पेरिस में बैस्टिल डे परेड (Bastille Day Parade) के दौरान फ्रांसीसी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित करते हुए 'भारतीय त्रि-सेवा दल' ने भी फ्लाई पास्ट किया। पंजाब रेजिमेंट (Punjab Regiment) की अगुवाई में इंडियन आर्मी के 'त्रि-सेवा दल' फ्रांस में है। भारतीय जवानों (Indian Soldiers in Bastille Day Parade) ने यहां प्रैक्टिस भी की थी। पंजाब रेजिमेंट के लोंगेवाला 23वीं बटालियन के कैप्टन अमन जगताप (Captain Aman Jagtap) ने परेड में भारतीय सेना की अगुवाई की। परेड से पहले मीडिया से बातचीत में जगताप ने कहा, 'ये गर्व की बात है। ऐतिहासिक क्षण है। पंजाब रेजिमेंट ने इससे पूर्व 107 साल पहले पेरिस में ही परेड किया था। उन्होंने बताया कि, यह इसलिए और भी खास हो जाता है।

भारत-फ्रांस के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे

आपको बता दें, फ्रांस अक्सर बैस्टिल डे परेड पर अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों को आमंत्रित करता है। इस बार, भारत को बुलाने के पीछे बड़ी वजह है। भारत और फ्रांस क्लाइमेट चेंज (climate change), सैन्य बिक्री तथा भारत-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक सहयोगी (Strategic Partner in Indo-Pacific Region) है। फ्रांस, भारत के साथ अपने रिश्ते और मजबूत करना चाहता है। हालांकि, यूरोपीय सांसदों ने मानवाधिकार का मुद्दा उठाया था। अधिकार समूहों और अन्य लोगों ने भी इस मुद्दे को उठाया मगर बातचीत के प्रमुख मुद्दे रक्षा सौदे ही हैं।

परेड में बजा 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...'

बैस्टिल डे परेड में पंजाब रेजिमेंट ने जब मार्च पास्ट किया तो उस दौरान 'सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा...' की धुन बजाई गई।

इमैनुएल मैक्रों ने हिंदी में किया ट्वीट

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस मौके को खास बना दिया। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया। लिखा, 'विश्व इतिहास में एक विशालकाय, भविष्य के लिए निर्णायक भूमिका निभाने वाला देश, रणनीतिक साझेदार, मित्र। इस साल की 14 जुलाई की परेड के लिए भारत को सम्मानित अतिथि के रूप में स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।'

Tags:    

Similar News