ट्रंप का हांगकांग पर बड़ा फैसला, मुख्य कार्यकारी समेत कई अफसरों पर बैन

चीन की ओर से हांगकांग में विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख लगातार कड़ा होता जा रहा है।

Update: 2020-08-08 05:55 GMT
US President Donald Trump

अंशुमान तिवारी

वाशिंगटन: चीन की ओर से हांगकांग में विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख लगातार कड़ा होता जा रहा है। अमेरिका की ओर से इस संबंध में कई कड़े कदम उठाए जा चुके हैं। अब ट्रंप ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए हांगकांग के मुख्य कार्यकारी कैरी लैम, पूर्व पुलिस प्रमुख और 8 अन्य अफसरों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका का कहना है कि हांगकांग की राजनीतिक स्वतंत्रता को बाधित करने के कारण इन सभी पर बैन लगाया गया है।

ये भी पढ़ें: विमान हादसा: टेबलटॉप एयरपोर्ट खतरनाक, पायलट ने पहले ही भांप लिया था खतरा

चीन व अमेरिका में और तनातनी

हांगकांग की मुख्य कार्यकारी लैम सहित सभी अन्य अफसरों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दस्तखत कर दिए हैं। लैम हांगकांग में चीन की सबसे बड़ी अधिकारी हैं और अर्ध स्वायत्त क्षेत्र की सत्ता प्रमुख हैं। उन्हें चीन के शीर्ष नेतृत्व का भरोसा हासिल है और वे ही हांगकांग में चीन की नीतियों को लागू करती हैं। जानकारों का कहना है कि लैम और अन्य अफसरों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका और चीन के रिश्ते में और कटुता बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

चीन ने लागू किया विवादित कानून

चीन की ओर से हाल में विवादास्पद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू किया गया है। अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई अन्य देशों ने भी चीन के इस कदम पर गहरी आपत्ति जताई है क्योंकि इससे यहां की राजनीतिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। चीन की ओर से बनाए गए कानून के मुताबिक चीन के खिलाफ बोलने पर किसी भी व्यक्ति को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: कैसे हुआ इतना बड़ा विमान हादसा? केंद्रीय मंत्री ने बताई पूरी बात

लैम की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

अमेरिका की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि चीन के विवादित कानून को लागू करने में सैम ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे हांगकांग के लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। अन्य अफसर भी उनकी इस मामले में पूरी मदद कर रहे हैं। इसलिए कैरी लैम और पुलिस कमिश्नर क्रिस टेंग सहित अन्य अफसरों को प्रतिबंधित किया गया है।

चीन ने कसा शिकंजा

इस बीच चीन ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग करने वाले आंदोलनकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चीन की ओर से हांगकांग में दमनकारी नीतियां लागू की जा रही है। चीन ने लोकतंत्र की मांग करने वाले प्रमुख आंदोलनकारी जोशुआ वांग और नाथन ला समेत 24 लोगों पर शिकंजा कस दिया है।

ये भी पढ़ें: केरल विमान हादसाः कोझिकोड पहुंचे विदेश राज्यमंत्री, अधिकारियों के साथ की बैठक

इन सभी लोगों पर प्रतिबंधित कार्यक्रम आयोजित करने और उसमें हिस्सा लेने के सिलसिले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन लोगों ने 1989 में थ्यानमेन चौक पर लोकतंत्र और अधिकारों की मांग करने पर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। इसे लेकर चीन काफी खफा है और इसी कारण इन सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: केरल विमान हादसा: 18 लोगों की मौत, उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी जाएंगे कोझीकोड

Tags:    

Similar News