खूंखार आतंकी संगठन: 300 बच्चों के साथ किया ऐसा काम, अब जाकर मिली राहत

बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से किडनैप यानी अगवा किए गए बच्चों को छोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को बोको हराम आतंकी संगठन ने नाइजीरिया के कत्सिना राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल पर आतंकी हमला किया था।

Update: 2020-12-18 09:09 GMT
नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम का डर इस हद तक है कि इस संगठन के आतंकियों के खिलाफ कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं होता है।

नई दिल्ली। इस्लामी आतंकी संगठन बोको हराम को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बोको हराम ने नाइजीरिया के स्कूल से किडनैप यानी अगवा किए गए बच्चों को छोड़ दिया है। बीते शुक्रवार को बोको हराम आतंकी संगठन ने नाइजीरिया के कत्सिना राज्य के एक बोर्डिंग स्कूल पर आतंकी हमला किया था। जिसके बाद वहां से करीब 300 बच्चों का अपहरण कर लिया था। ऐसे में राज्य के गवर्नर अमिनू बेलो मसारी ने घोषणा करते हुए बताया है कि सुरक्षाबलों ने सभी अपहृत बच्चों को आजाद करा लिया है। इसके बाद से ये खूंखार आतंकी संगठन एक बार और चर्चा का विषय बन हुआ है।

ये भी पढ़ें...आतंकी का राज: बड़गाम से गिरफ्तारी के बाद उगली सच्चाई, जैश को बड़ा झटका

आतंकियों के खिलाफ गवाही देने को कोई तैयार नहीं

नाइजीरिया में आतंकी संगठन बोको हराम का डर इस हद तक है कि इस संगठन के आतंकियों के खिलाफ कोई भी गवाही देने को तैयार नहीं होता है। बता दें, इस संगठन की स्थापना ही नाइजीरिया में शरिया कानून को मानने वाली सरकार को स्थापित करने को लेकर किया गया था।

ऐसे में इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया में न केवल बड़ी संख्या में लोगो का कत्लेआम किया है, बल्कि देश के सुरक्षाबलों पर भी कई जानलेवा हमले किए हैं। जिसके चलते इस क्षेत्र में लोगों का अपहरण, हत्या और सैन्य ठिकानों पर बोको हराम के आतंकियों का हमला अब भी पहले की तरह ही जारी है।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान का आतंकी प्रेम: मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड को देगा पैसा, मिली मंजूरी

संगठन का मुखिया अबुबकर शेकाऊ

आतंकी संगठन बोको हराम नाइजीरिया के अलावा चाड, नाइजर और उत्तरी कैमरून में भी एक्टिव है। इस आतंकी संगठन बोको हराम की स्थापना 2002 में मौलवी मोहम्मद युसुफ ने की थी। 2009 से इस संगठन का मुखिया अबुबकर शेकाऊ है।

इसके बाद अगस्त 2016 में बोको हराम ने इस्लामिक स्टेट और लेवेंट से हाथ मिला लिया था। संगठन बोको हराम ने 2009 से अपनी आंतकवादी घटनाओं के अंजाम देना शुरू किया है तभी से लेकर अब तक ये लाखों निर्दोष लोगों को मार चुका है।

ये भी पढ़ें... सेना पर आतंकी हमला: बिछ गई जवानों की लाशें ही लाशे, मौतों से दहला ये देश

Tags:    

Similar News