गिरफ्तार हुआ मेहुल चोकसी: डोमिनिका पुलिस ने लिया हिरासत में, कर रहा था ट्रिप

मेहुल चोकसी(Mehul Choksi) को लेकर बड़ी खबर है। मेहुल चोकसी डोमिनिका(Dominica) में गिरफ्तार हो गया है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-05-30 13:27 GMT

मेहुल चोकसी (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Mehul Choksi: diamond merchant और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी(Mehul Choksi) को लेकर बड़ी खबर है। मेहुल चोकसी डोमिनिका(Dominica) में गिरफ्तार हो गया है। ऐसे में भारत प्रत्यर्पित होने के दावों के बीच एंटीगुआ एंड बारबूडा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने अपने देश से मेहुल चोकसी के गुप्त तरीके से गायब होने पर सनसनीखेज दावा पेश किया है।

इस बारे में गैस्टन ब्राउन ने कहा है कि मेहुल चोकसी ने गलती की है। वह शायद अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डोमिनिका कुछ अच्छा वक्त बिताने के लिए गया था, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे वापस भारत भेजा जा सकता है।

गिरफ्तार हुआ भगोड़ा मेहुल चोकसी

बता दें, 13,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले के आरोपी मेहुल चोकसी ने वकीलों के हवाले से कहा है कि उसका 23 मई, 2021 को भारत के लिए काम कर रहे लोगों और एंटीगुआ के अधिकारियों ने अपहरण कर लिया है। उसे इस दौरान पीटा गया, प्रताड़ित किया गया और एक जहाज के जरिए डोमिनिका ले जाया गया। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस पर एंटीगुआ पुलिस के मुखिया ने बताया कि मेहुल चोकसी का न तो अपहरण हुआ है, न ही उसे टॉर्चर किया गया है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री के अनुसार, भारतीय अधिकारी, दस्तावेजों के रूप में सबूतों के साथ डोमिनिका पहुंच गए हैं। इससे वहां ये साबित हो सके कि मेहुल चोकसी एक गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी का आरोपी है और उसे भारत भेज दिया जाना चाहिए।

ऐसे में प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने डोमिनिकन सरकार से कहा है कि मेहुल चोकसी को एंटीगुआ नहीं, भारत भेजा जाना चाहिए। गौरतलब है कि मेहुल चोकसी के कथित अपहरण, यातना और अवैध गिरफ्तारी का मामला डोमिनिकन हाई कोर्ट के सामने लंबित है।

इस बारे में कोर्ट ने मेहुल चोकसी के किसी अन्य देश में प्रत्यर्पण पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। वहीं अगली सुनवाई 2 जून को होगी। इधर भारत डोमिनिका से मेहुल चोकसी को सीधे भारत वापस लाने की फिराक ढूंढ रहा है।

Tags:    

Similar News