नौकरी पर खतरा: BMW लेने जा रहा ये बड़ा फैसला, होगी बंपर छटनी

कार निर्माता कंपनी BMW को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार BMW महामारी के संकट को देखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता को कम करना चाहती है।

Update: 2020-06-21 09:59 GMT

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते हर तरह नुकसान हो रहा है। इस दौरान कई बड़ी बड़ी कंपनियों को भी काफी बड़ा नुक्सान उठाना पड़ा। जिसके चलते कंपनियों ने अपने कई कर्मचारियों को या तो कंपनी से निकाल दिया या उनकी सेलरी में कटौती करना शुरू कर दी। अब जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी BMW को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार BMW महामारी के संकट को देखते हुए अपनी उत्पादन क्षमता को कम करना चाहती है। ऐसे में कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले अपने 10,000 कर्मचारियों का कॉनट्रैक्ट नहीं बढ़ाएगी।

कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाएगी कंपनी

म्यूनिख स्थित कंपनी ने कहा कि वह कार्य परिषद (कर्मचारियों के प्रतिनिधियों) के साथ एक समझौते पर पहुंच गई है और "स्थायी भविष्य के लिए कार्मिक उपायों" का एक पैकेज बनाया गया था। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में लॉकडाउन लागू किया गया। जिससे पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी खासा प्रभाव देखा गया है। वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2020: IIT कानपुर में योग दिवस का हुआ आयोजन

जिसकी वजह से कंपनियों ने उत्पादन कम कर दिया है। इतना ही स्थानीय सरकारों के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कंपनियों ने कम क्षमता के साथ काम शुरू की। इसके बाद कर्मचारियों ने अपनी वित्तीय हालात को संभालने के लिए छंटनी जैसे रास्तों को भी अपनाया है। जर्मनी की मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भी यही विकल्प को प्राथमिकता दी है।

Renault भी करेगी 4,500 कर्मचारियों की छंटनी

बीएमडब्ल्यू ने बताया कि सेवानिवृत्ति के नजदीक पहुंच चुके कर्मचारियों को मुआवजे का भुगतान कर समय से पहले रिटायरमेंट दे दिया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को आगे की उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय मदद मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा शिक्षा पूरी होने के बाद रोजगार की गारंटी भी दी जाएगी। दुनिया भर में बीएमडब्ल्यू के 1,26,000 कर्मचारी हैं।

ये भी पढ़ें- कातिल बना स्टार: TikTok पर हैं लाखों फैंस, दिनदहाड़े किया प्रेमिका का कत्ल

बीएमडब्ल्यू के अलावा कई ऑटो निर्माता और ऑटोमोबाइल कंपोनेंट निर्माता भी कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं। फ्रांसीसी कार निर्माता Renault (रेनो) ने मई में अपने कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया था। रेनो के मुताबिक वह दुनियाभर में 15,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। फ्रांस में रेनो के 48,500 कर्मचारी हैं। कंपनी इनमें से 4,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

Tags:    

Similar News