विमान दुर्घटनाओं के बाद: बोइंग घटाएगी 737 मैक्स विमान का उत्पादन

हालिया विमान दुर्घटनाओं के बाद संकट का सामना कर रही विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने 737 मैक्स का उत्पादन इस महीने से कम करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

Update:2019-04-06 15:17 IST

शिकागो: हालिया विमान दुर्घटनाओं के बाद संकट का सामना कर रही विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने 737 मैक्स का उत्पादन इस महीने से कम करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि वह मध्य अप्रैल से 737 मैक्स विमान का उत्पादन प्रति माह 52 से घटाकर 42 करेगी। कंपनी ने कहा कि वह उड़ान नियंत्रण करने वाले सॉफ्टवेयर पर ध्यान देने के लिये यह कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें.....गुजरात लोकसभा चुनाव: पांच उम्मीवारों को छोड़कर कांग्रेस, BJPके सभी उम्मीदवार हैं करोड़पति

कंपनी का यह कदम अप्रत्याशित नहीं है। कंपनी इससे पहले पिछले महीने ही इस विमान की आपूर्ति बंद कर चुकी है।

कंपनी ने विमानों के डिजायन एवं विकास की निगरानी करने के लिये निदेशक मंडल की एक विशेष समिति बनाने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें.....पर्यावरण परिवर्तन: बढ़ते वाहन, कटते जंगल और बढ़ता अस्थमा

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया और इथियोपिया में हुई दो भीषण विमान दुर्घटनाओं में 346 लोग मारे गये थे। इन दोनों दुर्घटनाओं में बोइंग का 737 मैक्स विमान शामिल था। जांच में पाया गया कि इन दुर्घटनाओं के लिये उड़ान नियंत्रित करने वाले सॉफ्टवेयर की खामी जिम्मेदार रही। इसके बाद दुनिया भर में विमानन नियामकों और विमान कंपनियों ने बोइंग के 737 मैक्स विमान को उड़ान से बाहर करना शुरू कर दिया।

(एपी)

Similar News