शर्मनाक: बेरहम मां ने घर के पीछे दफना दिया अपना बच्चा

रिचर्डसन कुछ समय के लिए ट्रे जॉनसन नाम के युवक के साथ रिलेशनशिप में आई थी। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। मगर दोनों में से किसी ने भी इसकी जानकारी किसी और को नहीं दी।

Update: 2023-04-26 21:02 GMT
शर्मनाक: बेरहम मां ने घर के पीछे दफना दिया अपना बच्चा

ओहियो: अमेरिका के ओहियो से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां 20 वर्षीय महिला ने अपने ही नवजात बच्चे को दफना दिया। इस महिला का नाम बीएस रिचर्डसन है, जिसपर पुलिस ने नवजात बच्चे की हत्या का आरोप लगाया था लेकिन कोर्ट ने उसे इस आरोप से बरी कर दिया।

यह भी पढ़ें: LoC पर तबाही! पाकिस्तान की बेशर्मी का सबूत, सामने आईं तस्वीरें

चियरलीडर के रूप में काम करने वाली बीएस रिचर्डसन ने घर के बाथरूम में गुप्त तरीके से बच्चे को जन्म दिया था। मगर बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था। उसके बाद उसे घर के पीछे दफना दिया गया। तभी इस मामले में पुलिस ने उन्हें हत्या का आरोपी बनाया था। ओहियो के लेबनान स्थित अदालत ने शुक्रवार को डेड बॉडी के साथ दुर्व्यवहार के लिए रिचर्डसन को दोषी करार दिया। उनको 3 साल निगरानी में रखने की सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: अलर्ट जारी! बारिश ने तोड़े 10 साल के रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बता दे, रिचर्डसन कुछ समय के लिए ट्रे जॉनसन नाम के युवक के साथ रिलेशनशिप में आई थी। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। मगर दोनों में से किसी ने भी इसकी जानकारी किसी और को नहीं दी। हालांकि, अब मामला सामने आने के बाद जॉनसन के परिवार से रिचर्डसन ने घटना के लिए खेद जताया है।

Tags:    

Similar News