युद्ध की चेतावनी: 18 चीनी फाइटर जेट्स घुसे सीमा में, चीन ने दी खुली धमकी

भारत के बाद चीन अब ताइवान के साथ नापाक चालें चल रहा है। चीन के 18 फाइटर जेट्स शुक्रवार को ताइवान के हवाई इलाके में घुसे थे। ताइवान के हवाई इलाके में चीनी फाइटर जेट्स कुछ मिनट तक उड़े फिर लौट गए।

Update:2020-09-19 11:33 IST
भारत के बाद चीन अब ताइवान के साथ नापाक चालें चल रहा है। चीन के 18 फाइटर जेट्स शुक्रवार को ताइवान के हवाई इलाके में घुसे थे।

नई दिल्ली: भारत के बाद चीन अब ताइवान के साथ नापाक चालें चल रहा है। चीन के 18 फाइटर जेट्स शुक्रवार को ताइवान के हवाई इलाके में घुसे थे। ताइवान के हवाई इलाके में चीनी फाइटर जेट्स कुछ मिनट तक उड़े फिर लौट गए। ऐसे में इसके बाद चीन ने कहा- कि यह हमारी तरफ से अमेरिका और ताइवान को वॉर्निंग है। अब इसमें खास बात ये है कि जिस समय यह फाइटर जेट्स ताइवान के आकाश में उड़ान भर रहे थे, उस समय अमेरिका के अंडर सेक्रेटरी कीथ क्रेच ताइवान की राजधानी ताइपे में एक प्रोग्राम में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें... IPL 2020: विराट की टीम पर बड़ी खबर, मैच से पहले RCB में हुआ ये बदलाव

अमेरिका और ताइवान दोनों को वॉर्निंग

शुक्रवार को चीन के फाइटर जेट्स जब ताइवान की हवाई सीमा से लौटे तो उसके कुछ देर बाद चीन के रक्षा मंत्रालय के एक सीनियर अफसर का बयान आया। सीनियर अफसर कर्नल रेन गुओकियांग ने कहा- जो लोग आग से खेलने की कोशिश कर रहे हैं, वे जल जाएंगे। वहां के एक सरकारी थिंक टैंक ने कहा- हमारी तरफ से यह अमेरिका और ताइवान दोनों को वॉर्निंग है।

ऐसे में अब भारत के बाद चीन ताइवान में घुसपैठ करने की फिराक में है। जून से लेकर अब तक चीन लद्दाख सीमा में घुसपैठ की कोशिश में लगा है। इसके साथ ही चीन ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के 10 हजार लोगों की जासूसी की खबरें सामने आई थी।

फोटो-सोशल मीडिया

दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते

बता दें, दो महीने में ये दूसरा मौका है जब डोनाल्ड ट्रम्प ने किसी मंत्री स्तर के अफसर को ताइवान भेजा है। सन् 1979 के बाद से अमेरिका का कोई बड़ा अधिकारी ताइवान नहीं जाता था। हालांकि, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्ते हैं। चीन की इस नापाक हरकत पर अमेरिका ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

ये भी पढ़ें...कृषि विधेयकों का विरोध कर फंसी कांग्रेस, राहुल के पुराने वीडियो ने बढ़ाई मुसीबत

फोटो-सोशल मीडिया

चीन ने अमेरिका को आगाह किया

बृहस्पतिवार को अमेरिका के अंडर सेक्रेटरी कीथ क्रेच ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचे। चीन ने अमेरिका को आगाह किया कि वो ताइवान से डिप्लोमैटिक और मिलिट्री रिलेशन न बढ़ाए। अमेरिका ने उसकी चेतावनी नजरअंदाज कर दी है। अमेरिका और ताइवान जल्द ही अरबों डॉलर की डिफेंस समझौते करने वाले हैं।

जिस समय शुक्रवार को चीनी फाइटर जेट्स ताइवान के हवाई इलाके में आकाश में पहुंचे, उसी समय ताइवान ने अपने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को एक्टिव और हाई अलर्ट पर रखा। लेकिन ताइवान की तरफ से जवाबी कार्रवाई का शक होने पर चीन के एयरक्राफ्ट्स तुरंत लौट गए।

ये भी पढ़ें...कोरोना टेस्ट जरूरी: बढ़ते मामलों के चलते लिया ये फैसला, बिना लक्षण वाले भी शामिल

Tags:    

Similar News