मलेशियाई लड़की ने प्रेमी के लिए ठुकराई पिता की अरबों की संपत्ति

ऐसी कहानी बॉलीवुड की फिल्मों में ही दिखती है। किसी अमीर घर की लड़की को किसी गरीब घर के लड़के से प्यार हो जाता है। प्यार पाने के लिए लड़की सबकुछ छोड़कर गरीब लड़के के साथ चली जाती है। वैसे हकीकत की जिंदगी में ऐसे वाकये कम ही देखने को मिलते हैं। मगर यह दुनिया कुछ अनोखा काम करने वालों से भरी पड़ी है।

Update: 2017-08-18 12:27 GMT

कुआलालंपुर : ऐसी कहानी बॉलीवुड की फिल्मों में ही दिखती है। किसी अमीर घर की लड़की को किसी गरीब घर के लड़के से प्यार हो जाता है। प्यार पाने के लिए लड़की सबकुछ छोड़कर गरीब लड़के के साथ चली जाती है।

वैसे हकीकत की जिंदगी में ऐसे वाकये कम ही देखने को मिलते हैं। मगर यह दुनिया कुछ अनोखा काम करने वालों से भरी पड़ी है।

मलेशिया की एक लड़की ने अपने पिता की 19 अरब की संपत्ति छोड़कर अपेक्षाकृत गरीब प्रेमी के साथ जाने का फैसला लिया है। इस लड़की के पिता काफी बड़े कारोबारी हैं, जबकि उसका प्रेमी डेटा साइंटिस्ट है। एंजेलिन फ्रांसिस खू मलेशिया के अमीर कारोबारी खू के पेंग की बेटी हैं। खू के पेंग की ब्रिटिश लाइफस्टाइल एंड डिजाइन ब्रांड लॉरा ऐशले और लग्जरी होटलों कॉर्स ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी है।

छोड़ी अरबों की संपत्ति

अमेरिका की मशहूर पत्रिका फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति 19 अरब रुपए (300 मिलियन डॉलर) आंकी है। इसी से उनकी आर्थिक ताकत समझी जा सकती है। पेंग की बेटी एंजेलिन फ्रांसिस खू को एक लड़के जेदीदाह फ्रांसिस से प्यार हो गया था मगर पिता को बेटी का यह प्यार पसंद नहीं आया। लड़के की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए वह बेटी की शादी के लिए तैयार नहीं हुए। एंजेलिन ने कहा कि अगर अपने प्यार को पाने और शादी करने का मतलब पिता से संबंध तोड़ना होता है तो मैं इसके लिए तैयार थी। मैं पिता की 19 अरब रुपए की संपत्ति भी छोड़ने के लिए तैयार थी। उसे पहले से लग रहा था कि उसके पिता उसका साथ नहीं देंगे और ऐसा ही हुआ।

क्या कहना है एंजेलिन का?

एंजेलिन ने कहा कि पैसा किसी वरदान से कम नहीं क्योंकि इससे आप काफी कुछ कर सकते हैं, लेकिन यह आपको काबू में रखता है। पैसा नेगेटिव कैरेक्टर को उभारता है और इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेरे लिए इससे पार पाना काफी आसान था। मैंने इसके बारे में एक बार भी नहीं सोचा। बाद में खू के पेंग का पत्नी से तलाक हो गया। जिसके बाद से वह बेटी एंजेलिन के साथ ही रहते थे।

Tags:    

Similar News